राजकीय महाविद्यालय जयहरीखाल में मनाया गया हिमालय दिवस

खबर शेयर करें -

राजकीय महाविद्यालय जयहरीखाल में मनाया गया हिमालय दिवस

कोटद्वार(चन्द्रपाल सिंह चन्द)। भक्त दर्शन राजकीय महाविद्यालय जयहरीखाल के भूगोल विभाग के तत्वाधान में हिमालय दिवस कार्यक्रम मनाया गया। आयोजित कार्यक्रम में पोस्टर (हिमालय की सांस्कृतिक विरासत संरक्षण), निबन्ध (हिमालय संरक्षण: चुनौतियाँ और अवसर) व भाषण (हिमालय की जैव विविधता: खतरे और संरक्षण के प्रयास ) प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में प्रथम सेमेस्टर की छात्रा कु. शिवानी द्वारा हिमालय की जैव विविधता पर जलवायु परिवर्तन के प्रभावों के विषय में बताया गया। जबकि कु. यशोदा द्वारा हिमालय की जैव विविधता के महत्व पर प्रकाश डाला गया। डॉ. अजय रावत ने हिमालय पर ग्लोमिंग वार्मिंग के प्रभाव पर विस्तार से व्याख्यान दिया।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए डॉ. अर्चना नौटियाल द्वारा उत्तराखण्ड में हिमालय के सामाजिक सांस्कृतिक तथा आर्थिक महत्व पर जानकारी दी गयी। कार्यक्रम में छात्र छात्राओं ने जियोग्राफीकल सोसाईटी ऑफ सेंट्रल हिमालय द्वारा हिमालय दिवस पर आयोजित वेबिनार में प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम का समापन हिमालय संरक्षण की शपथ के साथ किया गया।

Ad
Ad

दया जोशी (संपादक)

श्री केदार दर्शन

Related Articles