बिग ब्रेकिंग: नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचे हाईकोर्ट, अब 18 अगस्त को होगा चुनाव

खबर शेयर करें -

बिग ब्रेकिंग: नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचे हाईकोर्ट, अब 18 अगस्त को होगा चुनाव

नैनीताल जिला पंचायत की सीट पर कांग्रेस की ओर से जिला पंचायत सदस्यों के अपहरण होने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ता हाईकोर्ट पहुंचे। हाई कोर्ट ने मामले में तत्काल संज्ञान लेते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव को रद्द कर दिया। अब यह चुनाव 18 अगस्त को होगा।

उत्तराखंड जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर गुरुवार को चुनाव होना था, लेकिन इससे पहले ही माहौल विस्फोटक हो गया। भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़ गए। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व विधायक संजीव आर्य और विधायक सुमित हृदयेश के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की भी शिकायत सामने आई। नाराज कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने माल रोड पर सरकार और पुलिस के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने मामले में तुरंत हाई कोर्ट का रुख किया। नैनीताल हाई कोर्ट ने मामले में सख्ती दिखाते हुए पुलिस को सभी जिला पंचायत सदस्यों को तत्काल खोजने के आदेश दिए। डीएम और एसएसपी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट से जुड़े। कांग्रेस का कहना है कि अब भी उनके सदस्य लापता हैं।

न्यायालय ने डी.एम. वंदना सिंह और एस.एस.पी. प्रह्लाद नारायण मीणा को ऑनलाइन तलब किया। दोनों ऑनलाइन उपस्थित हुए। न्यायालय ने याची के अधिवक्ता अवतार सिंह रावत और डी.एस. मेहता के साथ महाधिवक्ता एसएन बाबुलकर और सी.एस.सी. चंद्रशेखर सिंह रावत को सुना। न्यायालय ने न्यायालय में उपस्थित देवकी बिष्ट, पूनम बिष्ट, पुष्पा नेगी, निधि जोशी, अनिता आर्या, जिशान्त कुमार, अर्नव कंबोज, मीना देवी, हेम चंद नैनवाल और संजय बोहरा को हाई कोर्ट की सुरक्षा में पोलिंग बूथ तक ले जाने को कहा है। इसके लिए हाई कोर्ट के सी.ओ. रमेश बिष्ट को जिम्मेदारी सौंपी है। न्यायालय को बताया गया कि पांच सदस्य शहर से बाहर हैं, जिन्हें लाने के लिए न्यायालय ने एस.एस.पी. को कहा। आरोप लगाया कि दिन दोपहरी पुलिस और सत्ता के लोग सदस्यों को मार रहे हैं और उठा कर ले जा रहे हैं। न्यायालय ने कहा कि एस.एस.पी. व डिपार्टमेंट की जिम्मेदारी है किसी भी प्रकार का वॉलेंस को रोकने की। शाम 4.30 तक अपह्रत सदस्यों को पुलिस द्वारा ना खोज पाने पर माननीय हाईकोर्ट ने दोबारा मतदान कराने के निर्देश दिए।
यह सदस्य हुए अगवा
डिकर सिंह मेवाड़ी, ककोड़
प्रमोद सिंह, ओखलकांडा
तरुण कुमार शर्मा, चापड़
दीप सिंह बिष्ट, चौखुटा
विपिन सिंह, जंगलियागांव

Ad Ad
Ad
Ad

दया जोशी (संपादक)

श्री केदार दर्शन

Related Articles