पिथौरागढ़: सेवा पर्व के तहत स्वास्थ्य विभाग ने लगाया मैट्रिक्स अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों के साथ विशाल स्वास्थ्य कैम्प 

खबर शेयर करें -

पिथौरागढ़: सेवा पर्व के तहत स्वास्थ्य विभाग ने लगाया मैट्रिक्स अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों के साथ विशाल स्वास्थ्य कैम्प 

पंकज पांडे, वरिष्ठ पत्रकार

सेवा पर्व के अंतर्गत “स्वस्थ नारी – सशक्त परिवार” अभियान के तहत आज नगर निगम हाल, पिथौरागढ़ में स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक वृहद स्वास्थ्य कैम्प का आयोजन किया गया। इस कैम्प में हल्द्वानी के मैट्रिक्स हॉस्पिटल के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएँ प्रदान कीं।

कार्यक्रम का शुभारंभ
शनिवार प्रातः 11 बजे पिथौरागढ़ नगर निगम की मेयर कल्पना देवलाल, दर्जा राज्य मंत्री गणेश भंडारी, जिला पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद तथा भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी ने संयुक्त रूप से रिबन काटकर किया गया था।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस.एस. नबियाल ने बताया कि आज कैम्प के दूसरे दिन कुल 246 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इनमें से 80 लोगों की यूरिक एसिड जाँच, 101 की शुगर जाँच तथा 140 लोगों का ब्लड प्रेशर परीक्षण किया गया। 230 मरीजों को निःशुल्क औषधियाँ वितरित की जा चुकी हैं।

विशेषज्ञ चिकित्सकों में डॉ. प्रदीप पांडे (एम.बी.बी.एस., एम.एस. हड्डी रोग, के.जी.एम.सी. लखनऊ), डॉ. अखिलेश जोशी (एम.बी.बी.एस., डी.एन.बी. न्यूरोसर्जरी) तथा डॉ. प्रियंका पंत (एम.बी.बी.एस., डी.एन.बी., एम.सी.एच. प्लास्टिक एवं पुनर्निर्माण शल्य चिकित्सा)
डॉ आशु अवस्थी चिकित्सा अधिकारी जिला अस्पताल पिथौरागढ़ सम्मिलित रहे। इसी क्रम में स्वास्थ्य विभाग का “स्वस्थ नारी – सशक्त परिवार” पखवाड़ा अभियान नगर निगम के विभिन्न वार्डों में भी जारी है। अभियान के तहत कल सोमवार को पिथौरागढ़ डिग्री कॉलेज में भी स्वास्थ्य सेवाएं दी जाएगी।

Ad Ad
Ad
Ad

दया जोशी (संपादक)

श्री केदार दर्शन

Related Articles