योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक पहुंचा रही सरकार- पुष्कर धामी

खबर शेयर करें -

मुख्यमंत्री ने किए गोलू देवता के दर्शन, पूजा-पाठ कर राज्य और देश की सुख शांति, समृद्धि की कामना की

नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को घोड़ाखाल पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने उनका फूलमालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया। तत्पश्चात मुख्यमंत्री ने गोलू देवता के दर्शन पूजा-पाठ कर राज्य और देश की सुख शांति, समृद्धि की कामना की।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्य विकास की ओर अग्रसर है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाबा केदारनाथ में पूजा अर्चना करते हुए कहा था कि राज्य में तेज गति से हो रहे आधारभूत सुविधाओं के विकास और राज्य सरकार द्वारा लिए जा रहे निर्णयों को देखते हुए 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का होगा। उसी कथन के आधार पर आज राज्य में विकास कार्य और हर वर्ग और गांव के अंतिम छोर तक योजनाओं का लाभ देना सरकार की प्राथमिकता है। विभिन्न हेल्पलाइन नंबर की मदद से लोगों को नई योजनाओं और समस्या का समाधान घर बैठे मिल रहा है।

उन्होंने बताया कि राज्य के संवेदनशील इलाकों में प्राकृतिक आपदा आ रही है, लेकिन जिला प्रशासन की टीम लगातार राहत और बचाव के कार्य युद्धस्तर पर कर रही है। प्रशासन की टीम द्वारा भी आपदा के बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है। आपदा में फंसे लोगों या प्रभावितों के स्वास्थ्य, भोजन पानी या अन्य सुविधा दी जा रही है।
उन्होंने बताया कि अब तक करीब 17 हजार से अधिक लोगों का आपदा में रेस्क्यू किया गया है। राहत और बचाव कार्य जारी है।

इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने वन विभाग और पार्टी पदाधिकारियों के साथ मिलकर एक पेड़ मां के नाम थीम पर पौधारोपण किया। उन्होंने सभी से पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए पौधेरोपण करने की अपील की। इस दौरान मंडी परिषद अध्यक्ष अनिल डब्बू, नैनीताल विधायक सरिता आर्या, भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा, प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा भावना मेहरा आदि मौजूद रहे।

Ad
Ad

दया जोशी (संपादक)

श्री केदार दर्शन

Related Articles