गोरखपुर(यूपी)। पोखरा से काठमांडो जा रही भारतीय यात्री बस नदी में गिरी, 14 यात्रियों के शव बरामद, बाकी की तलाश जारी

खबर शेयर करें -

गोरखपुर(यूपी)। पोखरा से काठमांडो जा रही भारतीय यात्री बस नदी में गिरी, 14 यात्रियों के शव बरामद, बाकी की तलाश जारी

गोरखपुर के केसरवानी ट्रैवेल्स की बस UP 53 FT 7623 हादसे की हुई शिकार

बस में अधिकतर महराष्ट्र के यात्री बताए जा रहे हैं

बस चालक मुस्तफा गोरखपुर का है

गोरखपुर से भारतीय यात्रियो को लेकर नेपाल यात्रा पर जा रही बस जिसमें लगभग 40 भारतीय यात्री होने की संभावना बताई जा रही है। गोरखपुर से यात्रियो को लेकर नेपाल जा रही भारतीय बस पोखरा से काठमांडो जाते समय अनियंत्रित हो नेपाल तनहुन के अबुखैरेनी में मार्स्यांगडी नदी में गिर गई।

तनाहुन के एसपी बीरेंद्र शाही ने बताया कि मार्सयांगडी अंबुखैरेनी ग्रामीण नगर पालिका के वार्ड नंबर 2 स्थित ऐन पहरा के पास नदी में एक भारतीय बस गिर गई। स्थानीय पुलिस कार्यालय के निरीक्षक अबू खैरेनी मौके पर पहुंच  सेना और सशस्त्र बलों को सूचित कर दिया गया है। पोखरा से काठमांडू जाने वाली बस में 40 यात्री होने की सम्भावना है। पुलिस राहत बचाव में जुटी है l

जानकारी के अनुसार, बस में 40 यात्री थे जिनमे 14 यात्रियों के  शव मिल चुके हैं। गोरखपुर से यात्रियों को लेकर नेपाल जा रही भारतीय बस शुक्रवार को दुर्घटना का शिकार हो गई। बस पोखरा से काठमांडू जा रही थी। तनहुन के एसपी बीरेंद्र शाही ने हादसे की पुष्टि की है। स्थानीय पुलिस कार्यालय के निरीक्षक अबू खैरेनी भी मौके पर मौजूद हैं। सेना और सशस्त्र बलों को सूचित कर दिया गया है। बस का नंबर यूपी 53 एफटी 7623 बताया जा रहा है।

Ad
Ad

दया जोशी (संपादक)

श्री केदार दर्शन

Related Articles