किच्छा गौला नदी में बही शान्तिपुरी नं०3 की लड़की, बचाव दल खोजबीन में जुटा, उपजिलाधिकारी व तहसीलदार किच्छा मौके पर

खबर शेयर करें -

किच्छा गौला नदी में बही शान्तिपुरी नं०3 की लड़की, बचाव दल खोजबीन में जुटा, उपजिलाधिकारी व तहसीलदार किच्छा मौके पर।
जानकारी के अनुसार किच्छा के निकटवर्ती ग्राम शान्तिपुरी नं०3 की एक किशोरी गौरा नदी में बह गयी है। सूचना मिलते ही आनन फानन में उपजिलाधिकारी और तहसीलदार किच्छा मौके पर मौजूद हैं तथा बचाव दल 15 वर्षीय किशोरी को खोजने में जुटा हुआ है। गरीब परिवार की नाबालिग लड़की के पिता पैरालाइज हैं। दुर्घटना से लड़की के परिवार में कोहराम मच गया है। तहसीलदार किच्छा ने बताया कि बचाव दल युद्ध स्तर पर खोजबीन कर रहा है। फिलहाल स्पष्ट कुछ बताया नहीं जा सकता।

Ad
Ad

Related Articles