वरिष्ठ पत्रकार त्रिलोक चंद्र भट्ट, प्रदेश अध्यक्ष एनयूजे (उत्तराखंड) को पितृ शोक, सीएम पुष्कर सिंह धामी, सूचना निदेशक ने किया शोक व्यक्त

खबर शेयर करें -

वरिष्ठ पत्रकार त्रिलोक चंद्र भट्ट, प्रदेश अध्यक्ष एनयूजे (उत्तराखंड) को पितृ शोक, बीती रात ली अंतिम सांस

हरिद्वार। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ पत्रकार एवं नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के प्रदेश अध्यक्ष श्री त्रिलोक चंद्र भट्ट के पिताजी के निधन पर दुःख व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।

महानिदेशक सूचना श्री बंशीधर तिवारी ने भी वरिष्ठ पत्रकार श्री त्रिलोक चंद्र भट्ट के पिताजी के निधन पर दुःख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और उनके परिवारजनों को धैर्य प्रदान करने की कामना की है।

उधर नैनीताल जनपद सहित कुमाऊं के सभीं जनपदों/इकाइयों के पदाधिकारियों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवारजनों को धैर्य प्रदान करने की कामना की।

स्व. श्री रेबाधर भट्ट जी काफी लंबे समय से कई बीमारियों से ग्रसित थे। बीती रात श्री रेबाधर जी ने अंतिम सांस ले शरीर त्याग दिया।

Ad
Ad

दया जोशी (संपादक)

श्री केदार दर्शन

Related Articles