राहुल गांधी के खिलाफ टिप्पणी पर भड़के कांग्रेस कार्यकर्ता, भाजपा सरकार का पुतला फूंका

खबर शेयर करें -

राहुल गांधी के खिलाफ टिप्पणी पर भड़के कांग्रेस कार्यकर्ता, भाजपा सरकार का पुतला फूंका

कोटद्वार(चन्द्रपाल सिंह चन्द)। महानगर कांग्रेस कमेटी कोटद्वार के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ की गई अनर्गल बयानबाजी एवं खुलेआम दी गई जान से मारने की धमकी के खिलाफ प्रदर्शन कर भाजपा सरकार का पुतला दहन किया गया।

बुधवार को स्थानीय झंडा चौक पर आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदेशन किया। इस दौरान आक्रोशित कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा सरकार का पुतला दहन किया गया।

इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस के शीर्ष नेता राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा व उनके सहयोगी दलों के नेताओं द्वारा की जा रही घटिया स्तर की अमर्यादित बयानबाजी को कांग्रेसज़ कार्यकर्ता कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे बयान पर इन नेताओं के खिलाफ तत्काल कार्यवाही होनी चाहिए तथा प्रधानमंत्री को तुरन्त इस पर माफी मांगनी चाहिए।
पुतला दहन करने के दौरान अनेक कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Ad
Ad

दया जोशी (संपादक)

श्री केदार दर्शन

Related Articles