संघ से जुड़े डॉ. डीएन मिश्रा का निधन

खबर शेयर करें -

किसानों के हकों की लड़ाई लड़ते थे डॉ. मिश्रा: उपाध्याय

रुद्रपुर। रविवार शाम संघ से जुड़े दूधनाथ मिश्रा ( डॉ. डीएन मिश्र) का हृदय गति रुक जाने के कारण निधन हो गया। वह 80 वर्ष के थे। 10 वर्ष की आयु में ग्रामसभा कनकपुर रुद्रपुर मे सरकार द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी को एलॉट जमीन मिलने पर 10 वर्ष की आयु में ही यहां आ गए थे। उनका जन्म देवरिया के बरहज में हुआ था। उनके दो लड़के महामाया मिश्रा, जयमहाशक्ति मिश्रा व दो पुत्रियां करुणा व क्षमा हैं।

सोमवार को आनंदपुर में शोकसभा मे कांग्रेस पूर्व दर्जा राज्यमंत्री डॉ. गणेश उपाध्याय ने कहा कि डॉ. डीएन मिश्रा हमेशा किसानों की लड़ाई को निर्भीकता, निडरता व वेबाक ढंग से लड़ते थे । इस अवसर पर राजकुमार पांडे, मुन्ना लाल गुप्ता, शिवजी गुप्ता, दिनेश सिंह, विजय बहादुर गुप्ता, उपेंद्रनाथ तिवारी आदि मौजूद थे।

पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने उनके पार्थिव शरीर पर भाजपा का ध्वज अर्पित किया तथा परिजनों को ढ़ांढ़स बंधाया। शुक्ला ने कहा कि मिश्राजी ने अपने जीवन में अनेक संघर्षों का सामना किया और समाज के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Ad
Ad

दया जोशी (संपादक)

श्री केदार दर्शन

Related Articles