जिला सैनिक कल्याण अधिकारी को ₹50,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ किया गिरफ्तार


जिला सैनिक कल्याण अधिकारी को ₹50,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ किया गिरफ्तार
उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत विजिलेंस विभाग ने एक और बड़ी कार्रवाई की है।
हल्द्वानी विजिलेंस टीम ने बागेश्वर जिले के जिला सैनिक कल्याण अधिकारी को ₹50,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी एक शिकायतकर्ता की सूचना के आधार पर की गई, जिसने बताया कि अधिकारी ने एक सेवा संबंधी कार्य के बदले में रिश्वत की मांग की थी।
विजिलेंस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाकर आरोपी अधिकारी को रिश्वत लेते हुए पकड़ा। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।



