नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिट्स  के जनपद एवम् महानगर पदाधिकारियों ने 78वां राष्ट्रीय महापर्व स्वतंत्रता दिवस झंडारोहण कर धूमधाम से मनाया

खबर शेयर करें -

नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिट्स  के जनपद एवम् महानगर पदाधिकारियों ने 78वां राष्ट्रीय महापर्व स्वतंत्रता दिवस झंडारोहण कर धूमधाम से मनाया

हल्द्वानी। नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिट्स के नैनीताल जनपद व महानगर पदाधिकारियों द्वारा 78वां राष्ट्रीय महापर्व स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया। वक्ताओं ने कहा कि भारत के इतिहास में और हर भारतीय नागरिक के जीवन में (15 अगस्त) स्वतंत्रता दिवस सबसे महत्वपूर्ण दिन है, जब भारत को 200 सालों की अंग्रेजों की गुलामी से मुक्ति मिली थी। 15 अगस्त 1947 का दिन हमारा देश गुलामी की बेड़ियों को काटकर ब्रिटिश शासन के चंगुल से आजाद हुआ था। इसके बाद यह दिन भारत के स्वर्णिम इतिहास में अंकित हो गया।

एनयूजे (उत्तराखंड) की जिला अध्यक्ष दया जोशी ने कहा कि हर भारतीय 15 अगस्त को राष्ट्रीय महापर्व स्वतंत्रता दिवस के तौर पर बड़ी धूमधाम एवं उत्साह के साथ मनाता आ रहा है। इस साल भारत की आजादी को 77 बरस पूरे हो गए हैं। देश अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है।
देश के हर स्कूल, कॉलेज, सरकारी कार्यालयों व विभिन्न अन्य संस्थाओं में स्वतंत्रता दिवस का जश्न विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक समारोह कर मनाया जाता है।

यूनियन के जिला कोषाध्यक्ष ईश्वरी दत्त भट्ट ने कहा कि हमारे देश ने बहुत संघर्षों के बाद आजादी प्राप्त की थी। हमारे देश के वीर सेनानियों ने अपनी जान की परवाह किए बिना देश के लिए संघर्ष किया और हमें आजादी दिलाई। हमें उनके त्याग और बलिदान को कभी भूलना नहीं चाहिए।

वहीं जिला महासचिव पूरन रूवाली ने कहा देश के स्वतंत्रता सेनानियों ने आजादी को पाने के लिए दृढ़ संकल्पित हो लंबा संघर्ष किया। अपना सर्वस्व आजादी को पाने में झोंक दिया। देश को आजाद कराने में महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस, भगत सिंह, मंगल पाण्डे, ,राजगुरु, सुखदेव, जवाहरलाल नेहरु, लाला लाजपत राय, बाल गंगाधर तिलक जैसे कई क्रांतिकारियों और स्वतंत्रता सेनानियों का अहम योगदान रहा। अन्य सभी पदाधिकारियों ने भी अपने विचार रखे।

भारत मां के इन सच्चे सपूतों के लंबे संघर्ष व कुर्बानी से ही स्वतंत्रत भारत का सपना साकार हुआ। आज 15 अगस्त, 1947 का जिक्र होते ही गर्व से हर भारतीय का सीना चौड़ा हो उठता है। झंडारोहण के उपरांत जिला महासचिव पूरन रूपाली द्वारा मिष्ठान,जलपान वितरण किया गया तथा ध्वज वितरण में महानगर महासचिव विजय गुप्ता व अन्य का सहयोग रहा। कार्यक्रम के अंत में जिला अध्यक्ष दया जोशी ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान राजकुमार केसरवानी, दया जोशी, ईश्वरी दत्त भट्ट, पूरन रुवाली, शंकर पांडे, शंकर फुलारा, विजय गुप्ता, कपिल परगाईं, अमन आर्या, करन पंत, अरुण सागर, हनी सागर आदि अन्य मौजूद रहे।

Ad
Ad

दया जोशी (संपादक)

श्री केदार दर्शन

Related Articles