शबद कीर्तन से निहाल हुए भक्त

खबर शेयर करें -

शबद कीर्तन से निहाल हुए भक्त

हल्द्वानी। गुरुद्वारा श्री दुख निवारण साहिब में श्री गुरु ग्रंथ साहिबजी का पाठ सुबह 8:30 बजे प्रारंभ किया गया। साथ ही 9:00 बजे से 10:30 बजे तक कीर्तन भाई कमलदीप सिंह, तनप्रीत सिंह रागी जत्था चंबा हिमाचल प्रदेश वालों के द्वारा धन धन रामदास गुरु जिन सीरिया तिने सवारिया, ऐसे गुरु को बल बल जाइये आप मुक्त मोहे तारे से भक्तों को निहाल किया।

श्री गुरु ग्रंथ साहिब की हजूरी में मुख्य ग्रंथी कमलजीत सिंह द्वारा अरदास कराई गई। इसके साथ ही साध संगत में लंगर भी बरताया गया। इस मौके पर गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब के मुख्य सेवादार रणजीत सिंह नागपाल, सचिव हरविंदर सिंह कुकरेजा, उपाध्यक्ष फतेह सिंह, मीडिया प्रभारी दलजीत सिंह दल्ली, अवतार सिंह आदि मौजूद रहे। रात्रि प्रोग्राम में भाई साहब भाई कमलदीप सिंह, तनप्रीत सिंह चंबा हिमाचल प्रदेश वाले रागी जत्था शबद कीर्तन किया गया।

Ad
Ad

दया जोशी (संपादक)

श्री केदार दर्शन

Related Articles