रवि शर्मा एवं परगाई को देवभूमि गौरव सम्मान

खबर शेयर करें -

रवि शर्मा एवं परगाई को देवभूमि गौरव सम्मान

हल्द्वानी। बाल साहित्यकार रवि शंकर शर्मा एवं चंद्र शेखर परगाई को देवभूमि फाउंडेशन ने देवभूमि गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया है।
रविवार को रामनगर के कानिया में कौशल एकेडमी इंटरनेशनल के सभागार में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी एवं देवभूमि फाउंडेशन के अध्यक्ष गिरीश घुघत्याल ने रवि शंकर शर्मा को बाल साहित्य संवर्धन एवं चंद्र शेखर परगाई को डाक सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए देवभूमि गौरव सम्मान प्रदान किया। इस अवसर पर रवि शर्मा ने कहा कि बच्चों में संस्कार डालने का सबसे अच्छा माध्यम कहानियां हैं।

इस सामान के पूर्व श्री शर्मा को भारत एशियाई साहित्य अकादमी द्वारा चंद्रकांता मेहता पुरस्कार, गल्प सम्राट, महेश चंद्र गुप्त पुरस्कार, हंस वाहिनी बाल साहित्य सम्मान, प्रेस क्लब जौनपुर द्वारा बाल साहित्य सम्मान, श्रीमती मालती शर्मा (पूना) बाल साहित्य पुरस्कार, भवानी प्रसाद गुप्त बाल साहित्य पुरस्कार, उत्तराखंड यूथ क्लब द्वारा बाल साहित्य शिरोमणि सम्मान, हिंदी प्रचारिणी सभा माॅरिशस द्वारा हिंदी गौरव सम्मान, उत्तराखंड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स द्वारा बाल साहित्य एवं पत्रकारिता में प्रशंसनिक कार्य के लिए सम्मानित किया जा चुका है।

Ad
Ad

दया जोशी (संपादक)

श्री केदार दर्शन

Related Articles