दैनिक पंचांग/राशिफल… जानिय क्या कहते हैं आपके ग्रह

खबर शेयर करें -

दैनिक पंचांग/राशिफल

🕉 🌹 **शुभ प्रभातम**🌹
🔱 *10-10-24 गुरुवार🔱*
_*🚩 _आश्विन शुक्ल पक्ष सप्तमी दोपहर 12:32 तक तत्पश्चात अष्टमी*_🚩
🌹अष्टम मां महागौरी🌹
*25 गते आश्विन*
*सूर्योदय प्रातः 6:14*
*सूर्यास्त सायं 5:42*
💐 *आपका दिन शुभ हो* 💐

दिनांक- 10-अक्टूबर-2024

मेष राशि :- कार्य को समय पर करना सीखें,आलस्य की अधिकता के कारण कई कार्य लंबित रहेंगे।कारोबार में बदलाव के योग बन रहे हैं,मित्रों के सहयोग से कार्य पूरे होंगे।

वृषभ राशि :- अपने नकारात्मक विचारों पर अंकुश रखें,पारिवारिक महत्वपूर्ण निर्णय लेने होंगे।बड़ों का मार्गदर्शन आगे बढ़ाने में सहायक होगा,युवाओं के लिए समय शुभ है।

मिथुन राशि :- कारोबार में चल रहे तनाव बड़ा रूप ले सकते हैं।वाहन मशीनरी का प्रयोग सावधानीपूर्वक करें,धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं।विवाह योग जातकों के लिए समय शुभ है।

कर्क राशि :- लाभदायक समय चलता रहेगा,रूके कार्य पूरे होंगे।कारोबार में नई तकनीक का प्रयोग लाभकारी होगा,सुख सुविधा की वस्तुओं पर धन खर्च होगा।पारिवारिक तनाव समाप्त होंगे।

सिंह राशि :- आमदनी के नए साधन स्थापित होंगे,पूर्व में की गई गलती का पश्चाताप होगा।जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा,आध्यात्मिक दृष्टि से समय मध्यम है।न्याय पक्ष मजबूत होगा।

कन्या राशि :- संतों का सानिध्य मिलेगा,सामाजिक मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी।रूका पैसा मिलने से कई लंबित कार्य पूरे होंगे,जमीन जायदाद के मामलों में चल रहे विवाद आपसी सहमति से सुलझ सकते हैं।

तुला राशि :- दिन की शुरुआत प्रसन्नता पूर्वक होगी,मित्रों के सहयोग से रूके कार्य पूरे होंगे।प्रेम प्रसंग के कारण पारिवारिक तनाव उभर सकता है,कार्य की अधिकता रहेगी।

वृश्चिक राशि :- कार्य की अधिकता के कारण निजी कार्य बाधित होंगे,स्वास्थ्य कमजोर रहेगा।व्यवसाय में बदलाव के योग बन रहे हैं,मांगलिक आयोजनों की रूपरेखा बनेगी।

धनु राशि :- दूसरों की बातों में आकर अपने निजी संबंध कमजोर ना करें,स्वविवेक से कार्य करें।नौकरी में तबादले के योग बन रहे हैं,शासन प्रशासन से जुड़े जातकों के लिए समय शुभ है।

मकर राशि :- आमदनी के नए साधन स्थापित होंगे,भाइयों से चल रहे विवाद किसी समझदार के सहयोग से सुलझ सकते हैं।नौकरी में कार्यभार बढ़ सकता है,साथ ही प्रमोशन के योग भी हैं।

कुंभ राशि :- पूर्व में की गई गलती को सुधारने का अवसर मिलेगा।माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा,मकान दुकान निर्माण के लिए आर्थिक व्यवस्था सुलभ होगी।

मीन राशि :- व्यस्तता अधिक रहेगी,संतान के किए कार्यों से मन दुखी होगा।धार्मिक आस्था बढ़ेगी,परिजनों के साथ यात्रा के योग बन रहे हैं।नौकरी में अधिकारियों से चल रही अनबन बड़ा रूप ले सकती है।

आपका दिन मंगलमय हो 🙏🙏

Ad
Ad

दया जोशी (संपादक)

श्री केदार दर्शन

Related Articles