दैनिक पंचांग/राशिफल…जानिए क्या कहते हैं आपके ग्रह 

खबर शेयर करें -

🕉 🌹 **शुभ प्रभातम**🌹🕉
🔱 *5-10-24 शनिवार🔱*
_*🚩 _आश्विन शुक्ल पक्ष तृतीया*_🚩
🌹तृतीयं चन्द्रघंटा🌹
🌷🌷 *20 गते आश्विन*🌷🌷
*सूर्योदय प्रातः 6:11*
*सूर्यास्त सायं 5:48*

दैनिक राशिफल दिनांक 05-अक्टूबर-20224

मेष राशि :- किसी के इंतजार में समय बीतेगा,अध्ययन के लिए स्थान परिवर्तन करना पड़ सकता है।धार्मिक आयोजनों में सहभागिता होगी,संतान के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी।

वृषभ राशि :- व्यापार में चल रहे तनाव समाप्त होंगे,जीवनसाथी के स्वास्थ्य में गिरावट आएगी।मित्रों के साथ यात्रा के योग बन रहे हैं,देवस्थल पर भ्रमण संभव है।आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी।

मिथुन राशि :- पारिवारिक माहौल अनुकूल न रहने से तनाव बढ़ेंगे,वाहन मशीनरी पर खर्च बढ़ेगा।किसी अनजान व्यक्ति से संबंध मजबूत होंगे,जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

कर्क राशि :- समय रहते जरूरी काम पूरे करें,आलस त्यागें।काम को समय पर करना सीखें,आध्यात्मिक उन्नति संभव है।संतान का सहयोग न मिलने से मन दुखी होगा।

सिंह राशि :- आलस्य की अधिकता के कारण कार्य अधूरे रहेंगे,धार्मिक आयोजनों में विशेष सहभागिता होगी।आर्थिक स्थिति में सुधार होगा,विवाह योग्य जातकों के लिए समय शुभ है।

कन्या राशि :- आपके काम करने के तरीके लोगों को प्रभावित करेंगे,स्वास्थ्य में गिरावट आएगी।कार्य की अधिकता से निजी कार्य प्रभावित होंगे,नौकरी में तबादला संभव है।

तुला राशि :- भाइयों से चल रहे मनमुटाव बड़ा रूप ले सकते हैं।दूसरों की बातों में आकर अपने निजी संबंध खराब ना करें,समझदारी से काम लें।अध्ययन में रूचि कम रहेगी।

वृश्चिक राशि :- आज का दिन व्यस्तता वाला रहेगा,पैरों से संबंधित पीड़ा बढ़ सकती है।मकान की मरम्मत पर खर्च होगा,नौकरी में चल रहे विवाद समाप्त होंगे।आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

धनु राशि :- आज आपके व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे,प्रेम प्रसंग में महत्वपूर्ण निर्णय लेने का समय आ गया है।नया वाहन मशीनरी खरीद सकते हैं,आर्थिक स्थिति सुधरेगी,न्याय पक्ष मजबूत होगा।

मकर राशि :- आपके व्यक्तित्व से लोग प्रभावित होंगे,धार्मिक आस्था बढ़ेगी।पिता के साथ तालमेल स्थापित होगा,न्याय पक्ष मजबूत होगा।जमीन जायदाद से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी।

कुंभ राशि :- विरोधी आपकी छवि खराब करने में लगे रहेंगे,आपके किए गए कार्यों में लोग खामियां निकालेंगे।विवाह में आ रही परेशानी से तनाव बढ़ेगा,व्यापार मध्यम रहेगा।

मीन राशि :- बातें कम और काम ज्यादा करें,लोगों के निजी मामलों में दखल देना बंद करें।नौकरी में तबादला संभव है,आजीविका के साधनों में वृद्धि होगी।धार्मिक आस्था बढ़ेगी।

आपका दिन मंगलमय हो
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹

Ad
Ad

दया जोशी (संपादक)

श्री केदार दर्शन

Related Articles