दैनिक राशिफल… जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

खबर शेयर करें -

आज का राशिफल 7-सितम्बर-2024

मेष राशि :- अपने भाइयों की करतूतों से परेशान रहेंगे।नौकरी में चल रहे तनाव से चिंता बढ़ेगी।आर्थिक स्थिति कमजोर होगी।विवाह योग्य जातकों के लिए समय शुभ है।पेट से संबंधित विकार होंगे।

वृषभ राशि :- अपनी जिम्मेदारियों से मुंह ना मोड़ो।हर किसी को अपना दुख ना बताया करें।लोग आपकी कमजोरी का फायदा उठा सकते हैं।जीवनसाथी के स्वास्थ्य में कमी आएगी।बार-बार भूलने की आदत से परेशान रहेंगे।

मिथुन राशि :- अपने काम पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।कार्यस्थल पर कर्मचारियों से नाराज रहेंगे।वाहन पर खर्च अधिक होगा।सुख साधनों की पूर्ति के लिए प्रयासरत रहेंगे।मनपसंद भोजन की प्राप्ति होगी।

कर्क राशि :- अपने विचारों पर अंकुश रखें।जल्दबाजी में कोई भी कार्य ना करें।अनजान भय बना रहेगा।किसी की याद में समय व्यतीत होगा।मन में बहुत कुछ कहने को है पर कह नहीं पाएंगे।संतान के द्वारा कोई विशेष कार्य किया जाएगा।

सिंह राशि :- मनोरंजन के साधनों को क्रय करने में धन लगेगा।जमीन जायदाद से जुड़े कार्य आसानी से पूरे होंगे।प्रशासनिक अधिकारियों के लिए समय उपयुक्त है।मनचाही नौकरी मिलेगी।

कन्या राशि :- विवाह प्रस्ताव आने से मन प्रफुल्लित होगा।आभूषण एवं उपहारों की प्राप्ति होगी।परिवार का माहौल अनुकूल बना रहेगा।राजनीति से जुड़े जातकों के लिए समय उपयुक्त एवं पदोन्नति वाला है।

तुला राशि :- व्यापार में आ रहे उतार-चढ़ाव से आर्थिक तालमेल गड़बड़ा सकता है।पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए समय शुभ है।किसी बड़े निवेश की आशंका है।साझेदारी से लाभ होगा।व्यापार विस्तार होगा।

वृश्चिक राशि :- अपने करियर के लिए आप सजग नहीं है।अपने स्वास्थ्य को नजरअंदाज कर रहे हैं।धार्मिक गतिविधियों में रूचि कम रहेगी।घर परिवार के कार्यों को करने में समय व्यतीत होगा।घर की साफ सफाई में समय व्यतीत होगा।

धनु राशि :- लंबे समय से आप जिस कार्य को करना चाहते थे उसे पूरा करने का समय आ गया है।अपने व्यक्तित्व को निखारें।अपने रहन-सहन को बदलें।अपनी सोच को बदलें,उन्नति होगी।आर्थिक निवेश करने में सतर्क रहें।समय शुभ है।

मकर राशि :- धार्मिक रुचि बढ़ेगी।सामाजिक आयोजनों में धन व्यय होगा।स्वास्थ्य के प्रति आप की सजगता आपको लाभ प्रदान करेगी।आर्थिक समृद्धि होगी।भवन परिवर्तन के योग बन रहे हैं।

कुंभ राशि :- व्यापार-व्यवसाय में अनुकूल अवसर मिलेंगे पर समझदारी से काम करें।कार्यस्थल पर अधिकारी वर्ग में महत्व बढ़ेगा।परिवार में चल रहे विवाद के कारण घर का त्याग करना पड़ सकता है।

मीन राशि :- आज किसी पर भी पैसों से सम्बंधित विश्वास न करें।धोखा होने के पूरे योग बने हैं।स्थायी संपत्ति के निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें।नया कारोबार स्थापित करने के लिए कर्ज की व्यवस्था करने में जुटे रहेंगे।

आपका दिन मंगलमय हो🙏🌹🌹

Ad
Ad

दया जोशी (संपादक)

श्री केदार दर्शन

Related Articles