दैनिक राशिफल… जानिए क्या कहते हैं आपके ग्रह

खबर शेयर करें -

दैनिक राशिफल 11-सितम्बर-2024

मेष राशि :- पारिवारिक समारोह में शामिल हो सकते हैं।नौकरी में चल रहे मनमुटाव बड़ा रूप ले सकते हैं।घर में सुख सुविधा के साधनों में वृद्धि होगी।

वृषभ राशि :- किसी भी कार्य को करने के पूर्व उसके बारे में पूरी जानकारी लें।धर्म कर्म के आयोजनों में रूचि बढ़ेगी,व्यापार विस्तार के योग हैं।आर्थिक मामलों में सजग रहें।

मिथुन राशि :- आज पूर्व में किए निवेश से लाभ होगा,जीवनसाथी के सहयोग से कार्य पूरे होंगे।शत्रुओं द्वारा आपको बदनाम किया जाएगा,सही समय का इंतजार करें।

कर्क राशि :- सामाजिक मान सम्मान बढ़ेगा,प्रेम प्रसंग के चलते तनाव रहेगा।अध्यनरत जातकों के लिए समय अधिक परिश्रम वाला है,यात्रा के योग बन रहे हैं।झूठ बोलने से बचें।

सिंह राशि :- आज अपने वाक्चातुर्य से रूके काम करा लेंगे,कर्मचारियों के कार्यों से नाराज रहेंगे।मकान दुकान की मरम्मत पर खर्च होगा,वाहन सुख संभव है।आर्थिक लाभ होगा।

कन्या राशि :- आज अपने परिजनों के लिए जो किया है,उस त्याग का प्रति फल आप को नाखुश करेगा संतान के विवाह की चिंता बनी रहेगी,व्यवसाय में विस्तार के योग हैं।न्याय पक्ष मजबूत होगा।

तुला राशि :- क्रोध पर काबू रखना चाहिए।मंगलवार को भाइयों से मनमुटाव होगा,अपने रहनसहन में आपको बदलाव लाने की जरूरत है,जरूरी दस्तावेज संभाल कर रखें।काम को समय पर करना सीखें।

वृश्चिक राशि :- लंबे समय से रूके काम आज पूरे हो सकते हैं,मनोरंजन के साधनों में खर्च होगा।दोस्तों की आर्थिक मदद करना पड़ सकती है,फिजूलखर्ची से बचें,न्याय पक्ष मजबूत होगा।

धनु राशि :- घर की साज सज्जा पर खर्च होगा,आमदनी के नए स्रोत स्थापित होंगे।करियर में नए मार्ग स्थापित होंगे,स्वास्थ्य का ध्यान रखें।अध्ययन पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है,धर्म-कर्म में रूचि बढ़ेगी।

मकर राशि :- परिजनों का बदला व्यवहार आप को नाखुश करेगा,जमीन जायदाद की खरीद बिक्री में अभी मंदी का सामना करना पड़ रहा है,चिंता न करें,समय रहते सब ठीक हो जाएगा।धार्मिक ग्रंथ पढ़ सकते हैं।

कुंभ राशि :- व्यापार में परिश्रम की अधिकता रहेगी,जीवनसाथी के व्यवहार में आए परिवर्तन से दुखी रहेंगे।वाहन पर खर्च होगा,पेट से संबंधित रोग से पीड़ित रहेंगे।प्रेम प्रसंग के मामलों से दूर रहें।

मीन राशि :- आज अपने व्यवहार से आप सभी का दिल जीत लेंगे,नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं जो लाभदायक रहेंगे।बहनों से रिश्तो में कमी आएगी,वैवाहिक चर्चा सफल रहेगी।तीर्थ यात्रा के योग हैं।

आपका दिन मंगलमय हो🙏
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹

Ad
Ad

दया जोशी (संपादक)

श्री केदार दर्शन

Related Articles