दैनिक राशिफल…. जानिए क्या कहते हैं आपके ग्रह

खबर शेयर करें -

दैनिक राशिफल 28-अगस्त-2024

मेष राशि :- आज का समय अनुकूल नहीं है,सतर्क रहें।कोई नया काम आरंभ करने में विलंब होगा।किसी अपने के प्रति शुभ भावनाओं का उदय होगा।आशाएं बलवती होंगी।

वृषभ राशि :- आज आप कम समय में काम को पूरा करने में लगे रहेंगे।समय का सदुपयोग करें।विशेष महत्व के कार्य पूरा करने का प्रयास करें।सफलता मिलेगी।कारोबारी समस्याओं से सामना होगा।सायंकाल यात्रा न करें।

मिथुन राशि :- आज आपके लिए समय अनुकूल नहीं है,निवेश से बचें।धैर्य से कार्य सम्पादन में लगे रहें।रूके काम पूरे होंगे।शुभ कार्यों में मन लगेगा।विदेश जाने के योग बन रहे हैं।

कर्क राशि :- आज समय का सदुपयोग करें,दोस्तों के साथ मिल कर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं।विशेष लोगों से मुलाकात होगी।मनचाही कार्य सिद्धि होगी।झूठ बोल कर फंस सकते हैं।

सिंह राशि :- आज अपनों की बातो से मन दुखी होगा।शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा।आश्वासन प्राप्त होंगे।कारोबार में सफलता मिलेगी।सामाजिक संबंधों का लाभ मिलेगा।शुभ कार्यों में व्यय होगा।

कन्या राशि :- आज आपके लिए दिन की शुरुआत व्यस्तता पूर्वक रहेगी।देव दर्शन और निजी कार्यों में समय बीतेगा।कारोबार में सफलता मिलेगी।भाग्य में प्रबलता रहेगी।दूर स्थान से संदेश प्राप्त होंगे।

तुला राशि :- आज आध्यात्मिक तरक्की होगी।धन लाभ के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे।परिजनों का सहयोग मिलेगा।अनुबंधों की पूर्ति होगी।संबंधों का लाभ मिलेगा।न्याय पक्ष उत्तम रहेगा।

वृश्चिक राशि :- आज आपके लिए कारोबार का विस्तार के योग बन रहे हैं।नई योजना का लाभ मिलेगा।परिजनों का व्यवहार कमजोर रहेगा।दाम्पत्य संबंधों में मधुरता आएगी।धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी।

धनु राशि :- आज काम बहुत हैं,आप अच्छे से कार्यनीति तय करें।काम आरंभ न करें।धैर्य से अपने कार्यों को समर्पित रहें।मध्याह्न से कुछ राहत का अनुभव होगा।कोर्ट कचहरी के चक्कर लग सकते हैं।

मकर राशि :- आज आपको स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए।अनुकूल समय का सदुपयोग करें।महत्व के कार्यों को प्राथमिकता दें।अपनी संगत बदलें। बड़ों का आदर करें।संतान सुख संभव है।वाहन खरीदने का मन होगा।

कुंभ राशि :- आज शासन-प्रशासन का सहयोग नहीं मिलेगा,इससे कार्य बाधित होंगे।लंबित कार्यों में आशाएं बलवती होंगी।सामाजिक संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी।यात्रा सफल रहेगी।शुभ कार्यों में व्यय होगा।

मीन राशि :- साझेदारी में किए कारोबार में तरक्की होगी।धन लाभ होता रहेगा।नया मकान दुकान खरीदने के योग हैं।धर्म-कर्म में रूचि बढ़ेगी।शुभ समाचार प्राप्त होंगे।यात्रा सफल रहेगी।

आपका दिन मंगलमय हो

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
Ad

दया जोशी (संपादक)

श्री केदार दर्शन

Related Articles