दैनिक राशिफल….जानिए क्या कहते हैं आपके ग्रह

खबर शेयर करें -

आज का राशिफल दिनांक 27-अगस्त-2024

मेष राशि :- समय का इंतजार करें।जल्दबाजी में गलत निर्णय परिणाम बदल सकते हैं।वाद-विवाद से क्लेश संभव है।शारीरिक पीड़ा रहेगी।अपने सम्पर्कों से रूके काम पूरे होने में सफल होंगे।

वृषभ राशि :- आज शुरुआत आपके लिए शुभ संकल्पों से होगी।संतान की चिंता रहेगी।विवेक से कार्य करें,लाभ होगा।नौकरी में प्रयास सफल रहेंगे।भय और चिंता हावी रहेंगे।संत दर्शन मिलेगा।

मिथुन राशि :- आज परिजनों से शुभ समाचार मिलेंगे।आत्मसम्मान में वृद्धि होगी।कार्यक्षेत्र में भागदौड़ अधिक रहेगी।माता के स्वास्थ्य की चिंता होगी।भवन भूमि में निवेश से लाभ होगा।

कर्क राशि :- आज आप किसी से बहुत ज्यादा न बोले।विवाद हो सकता है।व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी।रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे।संतान की चिंता रहेगी।

सिंह राशि :- आज अपनी चतुराई से अपने काम बनवा लेंगे।किसी व्यक्ति विशेष की ओर आकर्षित होंगे।शारीरिक कष्ट संभव है।भय और ‍चिंता हावी रहेंगे। फालतू खर्च होगा।पारिवारिक कलह से बचें।जोखिम न लें,हानि संभव है।

कन्या राशि :- अनचाही स्थिति का सामना करना पड़ेगा।आप जो काम जितनी जल्दी शुरू करना चाहते हैं,उतना ही विलंब होगा।आर्थिक परेशानियां सताएंगी।यात्रा सफल रहेगी।निवेश शुभ रहेगा।

तुला राशि :- आपकी कार्यशैली में बदलाव जरूरी है।गृहस्थ सुख मिलेगा।कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।लाभ के अवसर हाथ आएंगे।नया वाहन सुख संभव है। पारिवारिक समारोह में शामिल होंगे।

वृश्चिक राशि :- विदेश यात्रा सफल रहेगी।नेत्र संबंधित पीड़ा रह सकती है।राजकीय कोप को झेलना पड़ सकता है।धर्म कार्यों में रूचि रहेगी।वैवाहिक बाधा दूर होगी।नौकरी में तबादला हो सकता है।

धनु राशि :- संकुचित विचार धारा आपको पीछे धकेल रही है।आपको अपनी मानसिकता बदलनी चाहिए।जमानत के कार्य न करें।लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे।जीवनसाथी की नासमझी से परेशान और क्रोधित होंगे।

मकर राशि :- परिवार में विवाद न करें।प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी।राजकीय बाधा दूर होगी।जीवनसाथी की चिंता रहेगी।आय के नए स्रोत मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

कुंभ राशि :- उम्र के साथ सेहत कमजोर हो रही है,आप व्यर्थ चिंता छोड़ें और सेहत पर ध्यान दें।संपत्ति के कार्य लाभ देंगे।उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे।कुसंगति से हानि होगी।विरोधी सक्रिय रहेंगे।

मीन राशि :- कार्यक्षेत्र में कोई विश्वास पात्र आपको धोखा दे सकता है।नौकरी में आपकी बौद्धिक क्षमता के कारण सहकर्मी ईर्ष्या रखेंगे।आर्थिक स्थिति मजबूत होगी,किसी व्यापारिक अनुभव से बड़ा लाभ हो सकता है।किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी

Ad
Ad

दया जोशी (संपादक)

श्री केदार दर्शन

Related Articles