दैनिक राशिफल…. जानिए क्या कहते हैं आपके ग्रह

खबर शेयर करें -

🔱 *24-9-24 मंगलवार 🔱*
_आश्विन कृष्ण पक्ष सप्तमी दोपहर 12:39 तक तत्पश्चात अष्टमी*_
अष्टमी श्राद्ध
*9 गते आश्विन*
*सूर्योदय प्रातः 6:05*
*सूर्यास्त सायं 6:01*
*आपका दिन शुभ हो*
*आज का राशिफल 24-सितम्बर-2024

मेष राशि :- आज का दिन आर्थिक रूप से आपके लिए बेहद खास रहेगा।स्वास्थ्य में सुधार होगा,कार्यस्थल पर आपके सहकर्मियों का सहयोग काम को और भी आसान करेगा।पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा।

वृषभ राशि :- दिन की शुरुआत शुभ संकल्पों से होगी,जीवनसाथी का सहयोग आगे बढ़ने में सहायक होगा।पिता के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा होगी,आर्थिक निवेश से लाभ होगा।

मिथुन राशि :- लंबे समय से रूके काम पूरे होंगे,जीवन शैली में बदलाव की आवश्यकता पड़ेगी।दिनचर्या में व्यायाम को जोड़ें,सेहत के लिए अच्छा रहेगा।सकारात्मक विचारधारा के कारण सफलता मिलेगी।

कर्क राशि :- व्यवसाय में नए सौदे होंगे जो लाभकारी साबित होंगे।स्वास्थ्य से जुड़ी बड़ी समस्या आ सकती है,आर्थिक मामलों में महत्वपूर्ण निर्णय लेना होगा।संतान के विवाह में जल्दबाजी न करें,विचार कर निर्णय लें।

सिंह राशि :- आमदनी के नए साधन स्थापित होंगे,शेयर मार्केट में निवेश से बचें।संपत्ति से जुड़े विवाद हल हो सकते हैं,जीवनसाथी का सहयोग मिलने से कार्य पूरे होंगे।कार्य स्थल पर आपके व्यवहार की प्रशंसा होगी।

कन्या राशि :- व्यवसाय में विस्तार के योग बन रहे हैं।स्वास्थ्य लाभ होगा,यात्रा के योग हैं जो शुभ रहेगी।माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें,परिजनों से संबंध में कटुता बढ़ेगी।विवाह योग्य जातकों के लिए समय शुभ है।

तुला राशि :- अपने निजी जीवन को सार्वजनिकना करें,आज बहनों से संबंध खराब हो सकते हैं।दोस्तों के साथ समय बीतेगा,धार्मिक कार्यों में सम्मिलित होंगे।नौकरी में तबादले के योग हैं।

वृश्चिक राशि :- दूसरों की बातों में आकर अपने निजी संबंधों को खराब नहीं करना चाहिए।धार्मिक यात्रा के योग हैं,नौकरी में सहकर्मियों का व्यवहार अनुकूल रहेगा।सामाजिक आयोजनों में धन खर्च होगा।

धनु राशि :- आपके के लिए आज का दिन शुभ है,आर्थिक और शारीरिक रूप से अनुकूलता का आभास होगा।धार्मिक आयोजनों में धन खर्च होगा,वाहन मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें,यात्रा संभव है।

मकर राशि :- खर्च की अधिकता रहेगी।घर गृहस्थी के साधनों को जुटाने में लगे रहेंगे,आवास निवास से संबंधित समस्या का हल होगा।भाइयों के व्यवहार से नाराज रहेंगे,लोग आपके भोलेपन का दुरूपयोग करेंगे।

कुंभ राशि :- नए संबंध स्थापित होंगे,राजनीति से जुड़े जातकों के लिए समय शुभ और अनुकूलता लिए हुए है।व्यापार विस्तार के लिए आर्थिक व्यवस्था सुगम होगी,संतान के स्वास्थ्य में सुधार होगा।

मीन राशि :- स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना करें,पुराने मित्रों से भेंट संभव है।आर्थिक समृद्धि होगी,विवादों से दूर रहे हैं।कार्यस्थल पर सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा,धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं।

Ad
Ad

दया जोशी (संपादक)

श्री केदार दर्शन

Related Articles