दैनिक राशिफल

खबर शेयर करें -

दैनिक राशिफल 24-अगस्त-2024

मेष राशि :- आज दूसरों के निजी मामलों में दखल न दें।अपने क्रोध पर अंकुश रखें।पारिवारिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे।मित्रो का सहयोग मन प्रसन्न करेगा। यात्रा टालें।

वृषभ राशि :- आज अपने सहकर्मियों से बातों में नर्मी लाएं।विदेश में व्यापार स्थापित करने का विचार सफल होगा।नौकरी बदलने के योग बन रहे हैं।किसी की सिफारिश से काम बन सकता है।

मिथुन राशि :- आज व्यापार में मंदी की मार से परेशान रहेंगे।पुराने पैसों का लेनदेन आज भी लंबित रहेगा।कोई अपना ही आप के साथ विश्वासघात कर सकता है।आकस्मिक कोई चौंकाने वाली खबर मिलेगी।

कर्क राशि :- आज आपके काम की प्रशंसा होगी।प्रशासनिक अधिकारी आज सम्मान प्राप्त सकते हैं।विवाह के काम में शामिल होंगे।समय रहते अपना स्वयं का व्यवसाय शुरू करें।

सिंह राशि :- आज पैसा आता है पर जाता कहां है।इसी सवाल में उलझे रहेंगे।खर्च पर नियंत्रण रखें।साझेदारी में लाभ होगा।मेहमानों का आगमन होगा।सामाजिक कार्यों में सहभागिता हो सकती है।

कन्या राशि :- आज दिन आपके लिए विशेष उपलब्धि वाला दिन है।कीर्ति यश में वृद्धि होगी। नए मित्र बनेंगे।मौजमस्ती में समय व्यतीत होगा।यात्रा के योग हैं।धन संचय होगा।

तुला राशि :- आज युवाओं को करियर में बेहतर प्रस्ताव मिल सकते हैं।मनचाहा जीवन साथी मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे।पुराने वादे पूरे करने का समय है।अपनी निजी जिंदगी में दूसरों को दखल न दें,नुकसान हो सकता है।

वृश्चिक राशि :- आज अपने पराये की परख करें।आपके अकडू रवैये के चलते अपनों से दूर हो सकते हैं।भावुकता में कोई भी फैसला लेने से बचें।सुख साधनों पर धन खर्च होगा।उन्नति अवरोध बरकरार रहेंगे।

धनु राशि :- आज बातचीत में सावधानी रखें।लापरवाही से नुकसान होगा।विरोधी खुल कर विरोध करेंगे।कार्य की शुरुआत में परेशानी आ सकती है।व्यापरिक लाभ संभव है।

मकर राशि :- आज व्यापारिक नई योजना आज शुरू हो सकती है।अधिकारियों से संबंध मजबूत होंगे।बहनों से किसी विषय पर विवाद हो सकता है,सतर्कता और सूझबूझ से मामला निपटा लें वर्ना संबंध टूट सकते हैं।

कुंभ राशि :- आज राजनीतिक लाभ के योग बन रहे हैं।हीरे के व्यवसाइयों को अच्छा मुनाफा मिल सकता है।घर परिवार में आनंद का माहौल रहेगा।जीवन साथी के स्वास्थ्य में कमी रहेगी।यात्रा लाभप्रद रहेगी।

मीन राशि :- आज अपने व्यवहार से परिजनों का दिल जीत लेंगे।परिवार में तनाव की स्थिति निर्मित होगी।कार्यों के प्रति आप का समर्पित भाव सफलता दिलाएगा।वाहन सुख हो सकता है।

Ad
Ad

दया जोशी (संपादक)

श्री केदार दर्शन

Related Articles