प्रकृति का संरक्षण व संवर्धन भारतीय संस्कृति का अंग- कौस्तुभानंद जोशी

खबर शेयर करें -

प्रकृति का संरक्षण व संवर्धन भारतीय संस्कृति का अंग- कौस्तुभानंद जोशी

हल्द्वानी- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय सचिव  कौस्तुभानंद जोशी  ने “एक पेड़ माँ के नाम” कार्यक्रम के तहत जन सेवा समिति, हल्द्वानी के साथ बूथ नंबर 134 में समिति के सदस्यों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ वृक्षारोपण किया।

इस दौरान कौस्तुभानंद जोशी ने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री मोदी  के आह्वान पर पूरे देश में “एक पेड़ मां के नाम” कार्यक्रम के तहत वृक्षारोपण किया जा रहा है। प्रधानमंत्री ने प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता से अनुरोध किया है कि सभी लोग अपनी मां के नाम से एक पेड़ लगाए और उसका पालन पोषण करें। भारतीय संस्कृति में प्रकृति एवं पर्यावरण का संरक्षण व संवर्धन हमेशा एक अभिन्न अंग रहा है। प्रधानमंत्री मोदी का यह अभियान उसी दूरदर्शिता को प्रदर्शित करता है।

इस दौरान जन सेवा समिति के सदस्यगण एवं भाजपा जिला सोशल मीडिया संयोजक संजय पांडे जी सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Ad
Ad

दया जोशी (संपादक)

श्री केदार दर्शन

Related Articles