कांग्रेसजनों ने नेताजी की पुण्यतिथि पर की श्रद्धांजलि अर्पित*

खबर शेयर करें -

*कांग्रेसजनों ने नेताजी की पुण्यतिथि पर की श्रद्धांजलि अर्पित*

कोटद्वार(चन्द्रपाल सिंह चन्द)। महानगर कांग्रेस कमेटी कोटद्वार के कार्यकर्ताओं ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की पुण्यतिथि पर उन्हें आजादी के आंदोलन में अग्रणी नेता बताते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
गोखले मार्ग स्थित महानगर कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को देश की स्वतंत्रता का महानायक बताते हुए उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर वक्ताओं ने नेताजी के योगदानों को याद करते हुए उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला।

वक्ताओं ने कहा कि देश की आजादी में उनका योगदान अमूल्य रहा है। उन्होंने आजाद हिंद फौज की स्थापना करके देश से ब्रिटिश शासन की नींव हिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वह दो बार कांग्रेस के अध्यक्ष भी रहे थे। उनका क्रांतिकारी जीवन सभी देशवासियों के लिए आदर्श है। इस अवसर अनेक काँग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

Ad
Ad

दया जोशी (संपादक)

श्री केदार दर्शन

Related Articles