रानीखेत गांधी चौक में कांग्रेस ने भाजपा सरकार का पुतला फूंका , कठोर कार्रवाई की मांग

खबर शेयर करें -

भाजपा मंडल अध्यक्ष पर दुष्कर्म का आरोप,
रानीखेत गांधी चौक में कांग्रेस ने भाजपा सरकार का पुतला फूंका , कठोर कार्रवाई की मांग

रानीखेत । प्रदेश में महिला अपराध के मामलों का ग्राफ लगातार बढ़ते जा रहा है। सल्ट विकास खंड में भाजपा नेता पर नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है । घटना के बाद लोगों में रोष है। पुलिस प्रशासन से सख्त कारवाई की मांग की है।

शनिवार पीड़िता को मेडिकल के लिए रानीखेत राजकीय चिकित्सालय लाया गया। जहाँ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पीड़िता के परिवार से मुलाकात की ढांढ़स दिलाया कि कांग्रेस उन्हे न्याय दिलायेगी । इसके बाद कांग्रेस पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता गांधीचौक में एकत्रित हुए यहाँ भाजपा सरकार का पुतला दहन किया गया। कांग्रेस पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि भाजपा अपने मंडल अध्यक्ष को बचाने की कोशिश कर रही है।

ब्लॉक प्रमुख हीरा रावत ने कहा कि घिनौने अपराध के लिए सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा शासन में महिलाएं सुरक्षित नही हैं। लगातार महिलाओं के प्रति अपराध बढ़ रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान ब्लॉक प्रमुख हीरा सिंह रावत, महिला जिलाध्यक्ष गीता पवार, ब्लॉक अध्यक्ष ताड़ीखेत गोपाल सिंह देव, कॉर्डिनेटर कुलदीप कुमार, पूर्व ब्लॉक प्रमुख रचना रावत, चिलियानौला नगर अध्यक्ष कमलेश बोरा, महिला नगर अध्यक्ष नेहा साह माहरा, व्यापार मंडल उपाध्यक्ष दीपक पंत, उपसचिव विनीत चौरसिया, ज़िला पंचायत प्रतिनिधि हेमंत सिंह रौतेला, महिला ब्लॉक अध्यक्ष गीता सजवाण, यूथ विधानसभा अध्यक्ष अंकिता पंत, कंचन आर्या, बसंती डोबरियाल , पूर्व जिलाध्यक्ष महेश आर्या, चंदन बिष्ट, पंकज गुरुरानी, एस०सी० जिलाध्यक्ष अधिवक्ता ललित मोहन आर्या, सुरेंद्र पवार, जीतन जायल, रमेश पंत आदि लोग उपस्थित रहे।

Ad
Ad

दया जोशी (संपादक)

श्री केदार दर्शन

Related Articles