संक्षिप्त: दैनिक पंचांग, राशिफल

🕉 *शुभ प्रभातम* 🕉
26-10-24 शनिवार
_*🚩 _कार्तिक कृष्ण पक्ष दशमी*_🚩
*10 गते कार्तिक*
*सूर्योदय प्रातः 6:24*
*सूर्यास्त सायं 5:26*
🙏 *आपका दिन शुभ हो* 🙏
*आज का राशिफल*
मेष राशि :- आवास निवास से संबंधित समस्या का समाधान होगा,नौकरी में तबादले के योग बन रहे हैं।आजीविका के साधनों में वृद्धि होगी,संतान के विवाह के योग बन रहे हैं।
वृषभ राशि :- आज सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता है,कारोबार और परिवार से जुड़ी समस्या का समाधान मिलेगा।किसी अजनबी से संबंध मजबूत बनेंगे,संपत्ति के विवाद यथावत रहेंगे,खर्च बढ़ेगा।
मिथुन राशि :- आज बने काम बिगड़ने से चिंता बढ़ेगी,क्रोध पर संयम रखें।आर्थिक स्थिति में सुधार होगा,व्यापार में आधुनिक तकनीकी का प्रयोग लाभकारी साबित होगा।वहां खर्च बढ़ेगा,यात्रा के योग बन रहे हैं।
कर्क राशि :- आज आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा,कारोबार में आपकी मेहनत रंग लाएगी।नए व्यापारिक अनुबंध में व्यस्त रहेंगे,आर्थिक स्थिति में सुधार के योग बन रहे हैं।खर्चो पर नियंत्रण रखें।
सिंह राशि :- आज अपने व्यवहार में परिवर्तन लाने की आवश्यकता है,जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी।नए वस्त्र आभूषणों की प्राप्ति संभव है,घर की साज सज्जा पर खर्च होगा।
कन्या राशि :- निजी जीवन में चल रही समस्या का समाधान मिलेगा,आर्थिक दृष्टि से दिन आपके लिए शुभ है।जल्दबाजी में कोई बड़ा निर्णय लेने से बचें, स्वास्थ्य में सुधार होगा।प्रेम प्रसंग के कारण तनाव बढ़ेगा।
तुला राशि :- किसी चीज को सीखने में समय लगेगा,कारोबार में नई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।आर्थिक समस्या का समाधान होगा,स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।तनाव मुक्ति के लिए दैनिक जीवन में व्यायाम और योग को जोड़ें।
वृश्चिक राशि :- आत्मविश्वास में वृद्धि होगी,निजी जीवन में भावनात्मक निर्णय लेने से बचें।आर्थिक स्थिति में सुधार होगा,संतान के व्यवहार से मन दुखी होगा।सामाजिक कार्यों में आपकी अहम भूमिका रहेगी।
धनु राशि :- कार्य की अधिकता से निजी जीवन प्रभावित होगा,अपने जिद्दी व्यवहार के कारण अपना नुकसान कर बैठेंगे।खान-पान पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है,आर्थिक मामलों में सतर्क रहें।
मकर राशि :- आलस्य की अधिकता से निजी कार्य प्रभावित होंगे,जमीन जायदाद से जुड़े मामलों में जल्दबाजी में निर्णय न लें।आध्यात्मिक उन्नति होगी,व्यापार विस्तार की योग बन रहे हैं।नया वाहन मशीनरी खरीदने के योग हैं।
कुंभ राशि :- अपने व्यवहार को नम्र बनाएं,जीवनसाथी से व्यवहार दुरुस्त करें।आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी,परिजनों के साथ व्यवहार कमजोर होंगे।क्रोध की अधिकता रहेगी,संपत्ति से संबंधित चल रहे विवाद यथावत रहेंगे।
मीन राशि :- दिनचर्या में बदलाव आएगा,अध्ययन के लिए स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं।शासन प्रशासन से जुड़े जातकों के लिए समय तनावपूर्ण रहेगा,नौकरी में चल रही परेशानी बड़ा रूप ले सकती है।
आपका दिन मंगलमय हो


