प्रतियोगिताएं बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक: शांति उप्रेती

खबर शेयर करें -

प्रतियोगिताएं बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक: शांति उप्रेती

रानीखेत। संकुल बिल्लेख में संकुल स्तरीय सपनों की उड़ान कार्यक्रम का आयोजन राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय मनारी में किया गया।
प्रतियोगिता का शुभारम्भ मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य शांति उप्रेती व विशिष्ट अतिथि गोपाल उप्रेती ने संयुक्त रुप से किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान मनानी दिनेश चन्द्र आर्या द्वारा, संचालन संकुल समन्वयक प्रकाश जोशी व डॉ०सुमन बिष्ट द्वारा किया गया।
अतिथियों ने अपने सम्बोधन में कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं का आयोजन बच्चों की प्रतिभाओ में निखार लाता लाता है तथा बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक है।

सपनों की उड़ान कार्यक्रम के अन्तर्गत नीबू चम्मच दौड़ व कुर्सी दौड प्रतियोगिताएं हुई। जिसमें जानकी देवी, लक्ष्मी देवी, नीमा देवी, दीपा देवी व दिव्या ने बाजी मारी।
लोकगायन व नुक्कड़ नाटक में रा० प्रा०वि० बयेड़ी की टीम तथा लोकनृत्य व शैक्षिक स्टाल में रा० प्रा० वि० इजरुवा मनारी की टीम विजेता घोषित हुई। कार्यक्रम में कार्यक्रम में बी०डी०सी० सदस्य हेमा नेगी, ग्राम प्रधान बिल्लेख हिमानी उप्रेती, संकुल समन्वय प्रकाश जोशी, आनन्द बुधानी, तारा उत्प्रेती, सुन्दर सिंह,धनसिह नेगी , जयन्ती देवी, कैलाश आर्या, नरेश गैरोला, सुरेश भट्ट, अमित मंडल, विजय मलड़ा, डॉ०सुमन बिष्ट, किरन पंत, रेखा बिष्ट, गीता बिष्ट नीरज कांडपाल, दामोदर पांडे, सुरेश आर्या, अशोक कैड़ा, हिमानी सारस्वत, बृजनन्दन सिंह तबस्सुम जहाँ, जगत बिष्ट, रवि महरा व भास्कर उप्रेती आदि मौजूद रहे।

Ad Ad
Ad
Ad

दया जोशी (संपादक)

श्री केदार दर्शन

Related Articles