द्वाराहाट में सपनों की उड़ान में बिखरे लोक संस्कृति के रंग

खबर शेयर करें -

द्वाराहाट में सपनों की उड़ान में बिखरे लोक संस्कृति के रंग

द्वाराहाट। विकासखण्ड स्तरीय सपनों की उड़ान कार्यक्रम राजकीय प्राथमिक विद्यालय सलना में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि और नगर पंचायत अध्यक्ष संगीता आर्या, जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विनोद थापा, प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष ललित पालीवाल, जू हा शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष ललित मोहन जोशी, कार्यक्रम समन्वयक दीपक पाण्डेय और अंजू साह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

इस दौरान मुख्य अतिथि संगीता आर्या ने सम्बोधित करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन से बच्चों में छिपी हुई प्रतिभाओं को निखरने के लिए अवसर प्राप्त होते है। कार्यक्रम संयोजक दीपक चन्द्र पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा में समाज की सहभागिता और बच्चों का सर्वांगीण विकास करना है।

कार्यक्रम में सभी बच्चों एवं अभिभावकों ने सपनों की उड़ान कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए उत्तराखंड की लोक संस्कृति व पारंपरिक खेलों के द्वारा रंग जमाया। उत्कृष्ट शैक्षणिक स्टाल में संकुल बग्वालीपोखर प्रथम स्थान प्राप्त किया। नींबू चम्मच दौड़ में संकुल बग्वालीपोखर, कुर्सी दौड़ में संकुल द्वारसों , वहीं लोक वाद्य यंत्र प्रतियोगिता में डढ़ोली प्रथम, सैल्फी प्वाइंट में संकुल द्वाराहाट प्रथम , लोकनृत्य/लोकगीत में बग्वालीपोखर प्रथम रहे। मंच संचालन ललित मोहन जोशी, दीपक मेहता, प्रीति अधिकारी, उदित जोशी ने संयुक्त रूप से किया जबकि प्रसून अग्रवाल द्वारा मीडिया प्रबंधन का कार्य किया गया।

निर्णायकों में नविता वर्मा, नरेन्द्र सिंह बोरा, संदीप परिहार, दीपक मेहता, कमल किशोर आर्या, पूनम वर्मा, चेतना बिष्ट, रविन्द्र प्रकाश आर्य, निरंजन कुमार, प्रीति राणा, नन्द किशोर, पुष्पा अधिकारी, चन्द्रा नेगी, अंजू साह, रमेश वर्मा, पूजा गोस्वामी, निर्मला साह, विपिन चन्द्र, साधना सिंह, समस्त संकुल प्रभारी समेत विकासखंड के 350 से अधिक शिक्षक, शिक्षिकाएं, अभिभावक और बच्चे मौजूद रहे। कार्यक्रम प्रभारी अंजू साह ने बताया कि प्रथम स्थान प्राप्त बच्चे और अभिभावक इसी माह होने वाली जनपद स्तरीय सपनों की उड़ान कार्यक्रम में विकासखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Ad Ad Ad
Ad
Ad

दया जोशी (संपादक)

श्री केदार दर्शन

Related Articles