बागेश्वर व्यापार मंडल अध्यक्ष कवि जोशी 6 माह के लिए निष्कासित, प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा ने जारी किए आदेश


बागेश्वर व्यापार मंडल अध्यक्ष कवि जोशी 6 माह के लिए निष्कासित, प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा ने जारी किए आदेश
बागेश्वर। व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा ने बागेश्वर के व्यापार मंडल अध्यक्ष कवि जोशी को 6 माह के लिए निष्कासित किया है। यहां जारी पत्र में प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा ने कहा कि बागेश्वर नगर अध्यक्ष कवि जोशी द्वारा उनके नाम का गलत इस्तेमाल कर अपनी निजी लड़ाई में बागेश्वर कोतवाल को प्रदेश अध्यक्ष के नाम से एक शिकायती पत्र दिया गया। प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा ने कहा कि इस पत्र के बारे में नगर अध्यक्ष कवि जोशी द्वारा उनसे किसी प्रकार की चर्चा नहीं की गई, बिना जानकारी के उनके नाम का इस्तेमाल किया गया, जो की कानूनी अपराध है। उन्होंने यहां जारी पत्र में व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष कवि जोशी को तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया है
साथ ही कवि जोशी के व्यापार मंडल के किसी भी गतिविधि में शामिल होने पर रोक लगा दी है। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष बबलू नेगी ने कहा कि कवि जोशी द्वारा अपने पद का दुरुपयोग किया जा रहा था। उनके द्वारा व्यापार मंडल को कमजोर किया जा रहा था। इन गतिविधियों को देखते हुए प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा द्वारा नगर अध्यक्ष को निष्कासित कर दिया गया है।



