द्वारीखाल में खुला पहाड़ी उत्पादों का आउटलेट, का विधानसभा अध्यक्ष एवं ब्लॉक प्रमुख ने किया उद्घाटन

खबर शेयर करें -

द्वारीखाल में खुला पहाड़ी उत्पादों का आउटलेट, का विधानसभा अध्यक्ष एवं ब्लॉक प्रमुख ने किया उद्घाटन

कोटद्वार(चन्द्रपाल सिंह चन्द)। विकास खंड द्वारीखाल के चैलूसैंण बाजार में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत ग्राम नई दिशा अमाल्डू के महिला समूह द्वारा पहाड़ी उत्पादों का आउटलेट खोला गया।आउटलेट का उद्घाटन संयुक्त रूप से विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी व ब्लाक प्रमुख महेंद्र सिंह राणा ने किया।

सोमवार को चैलूसैण में आयोजित कार्यक्रम में को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूरी ने कहा कि आज हमें अपनी पुरानी खेती पर आना होगा। जिससे हम अपने पुराने अनाजों का पुनः उत्पाद कर सकें। लेकिन इसके लिए सभी को मेहनत करनी पड़ेगी।
ब्लाक प्रमुख महेंद्र सिंह राणा ने कहा कि आज गांवों से जो पलायन हो रहा है। उसको हम खेती के माध्यम से रोक सकते हैं। उन्होंने कहा कि आज जैविक उत्पादों की हर जगह मांग है। इस आउटलेट में भी पहाड़ी उत्पाद हर समय उपलब्ध रहना चाहिए ताकि पर्यटक पहाड़ी उत्पादों को खरीद सकें।

कार्यक्रम में गढ़वाल मंडल के कृषि अपर निदेशक डॉ. प्रभाराम ने कृषि के बारे में विस्तृत जानकारी दी तथा मुख्य कृषि अधिकारी विकेश कुमार यादव ने कृषि बागवानी पर जोर दिया। परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास अधिकारी विवेक उपाध्याय द्वारा स्वयं सहायता समूह की जानकारी दी गई।

आउटलेट की संयोजक रेनू उनियाल ने बताया कि इस आउटलेट में पहाड़ी उत्पाद रखे गए हैं। उन्होंने कहा आज पहाड़ी उत्पादों की मांग बढ़ी है तथा इस आउटलेट के खुलने से स्थानीय काश्तकारों को भी लाभ होगा।
कार्यक्रम में विधान सभा अध्यक्ष खण्डूरी ने महिला स्वयं सहायता समूह को सम्मानित किया तथा महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा दो महिलाओं को महालक्ष्मी किट प्रदान की गई।

कार्यक्रम का संचालन मनमोहन सिंह बिष्ट ने किया। इस अवसर पर उप जिला अधिकारी लैंसडाउन सालनी मौर्य, खंड विकास अधिकारी रवि कुमार सैनी, बाल विकास परियोजना अधिकारी प्रीति अरोड़ा, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, महिला समूह के सदस्य एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।

Ad
Ad

दया जोशी (संपादक)

श्री केदार दर्शन

Related Articles