कालाढूंगी मार्ग नलनी के पास आर्टिका कर दुर्घटना ग्रस्त, कुछेक को आई गंभीर चोटें, पुलिस ने रेस्क्यू कर बचाई यात्रियों की जान.. देखें वीडियो

खबर शेयर करें -

कालाढूंगी मार्ग नलनी के पास आर्टिका कर दुर्घटना ग्रस्त, कुछेक को आई गंभीर चोटें, पुलिस ने रेस्क्यू कर बचाई यात्रियों की जान 

नैनीताल पुलिस ने पेश की मानवता की मिशाल, दर्द में हमदर्द पुलिस

नैनीताल पुलिस ने रेस्क्यू कर बचाई यात्रियों की जान, घायलों को तत्काल निजी वाहन से पहुँचाया अस्पताल

आज सायं लगभग 7 बजे के आसपास पुलिस चौकी मंगोली क्षेत्र, नैनीताल कालाढूंगी मार्ग पर ग्राम नलनी के पास एक गंभीर दुर्घटना घटित हुई।
एक वाहन, अर्टिगा (संख्या HR51CE1024), जो नैनीताल से कालाढूंगी की ओर जा रहा था, के ब्रेक फेल होने के कारण यह वाहन मार्ग पर पलट गया। इस दुर्घटना में कुल 08 लोग सवार थे, जिनमें से कुछ को गंभीर चोटें आईं।

घटना की सूचना पर तत्काल मंगोली चौकी इंचार्ज भूपेंद्र मेहता मय पुलिस टीम द्वारा मौके पर जाकर तत्परता से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और स्थानीय जनता की मदद से सभी घायलों को तत्काल अपने निजी वाहन से कालाढूंगी अस्पताल भिजवाया।
त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन के कारण घायलों की जान बचाई जा सकी और सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घायलों की सूची

1. दीपाक्षी शर्मा (पत्नी अमित शर्मा, उम्र 40 वर्ष) – कृष्णा नगर, बागू, गाजियाबाद
2. अंबिका शर्मा (पुत्री श्री शिव शर्मा, उम्र 16 वर्ष) – कृष्णा नगर, बागू, गाजियाबाद
3. रचित शर्मा (पुत्र श्री शिव शर्मा, उम्र 19 वर्ष) – कृष्णा नगर, बागू, गाजियाबाद
4. अमित शर्मा (पुत्र श्री रोहिताश शर्मा, उम्र 42 वर्ष) – कृष्णा नगर, बागू, गाजियाबाद
5. पारुल शर्मा (पुत्री विकास शर्मा, उम्र 25 वर्ष) – दिल्ली
6. हेमा शर्मा (पत्नी श्री विकास शर्मा, उम्र 48 वर्ष) – दिल्ली
7. कार्तिक शर्मा (पुत्र श्री विकास शर्मा, उम्र 23 वर्ष) – दिल्ली
8. जीतराम (पुत्र श्री ठाकुर राम, उम्र 45 वर्ष) – चालक, सेक्टर 87, साईं रोड, फरीदाबाद, हरियाणा चालक

पुलिस टीम-

1- चौकी प्रभारी श्री भूपेंद्र सिंह मेहता
2- का0 मनीष कुमार
3- का0 राजेश कुमार

Ad
Ad

दया जोशी (संपादक)

श्री केदार दर्शन

Related Articles