असम के मणिपुर में सैन्य अभियान दौरान शहीद हुआ सेना का जवान

खबर शेयर करें -

असम के मणिपुर में सैन्य अभियान दौरान शहीद हुआ सेना का जवान

शहीद जवान का पार्थिव शरीर ऋषिकेश पहुंचा,12 बजे सैन्य सम्मान के साथ पूर्णानंद घाट में शहीद जवान को दी जाएगी अंतिम विदाई।

टिहरी के देवप्रयाग का रहने वाला शहीद जवान हजारी चौहान की अंत्येष्टि में सीएम पुष्कर धामी, मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल, देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी भी होंगे शामिल

देवप्रयाग(टिहरी गढ़वाल)। असम के मणिपुर में एक सैन्य अभियान के दौरान उत्तराखण्ड के टिहरी जनपद स्थित देवप्रयाग निवासी आसाम राईफ़ल का एक जवान शहीद हो गया हैं। शहीद का पार्थिव शरीर सेना के विशेष वाहन द्वारा सोमवार शाम उनके निवास ऋषिकेश पहुँच गया हैं।मंगलवार को दोपहर 12 बजें ऋषिकेश के पूर्णानंद घाट पर सैन्य सम्मान के साथ शहीद जवान की अंत्येष्टि की गई।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक़ के टिहरी ज़िले के देवप्रयाग निवासी हजारी सिंह चौहान इन दिनों असम के मणिपुर में एक विशेष अभियान के तहत ड्यूटी पर थे।जहाँ उनके शहीद होने की खबर उनके परिजनों तक पहुँची,आज सेना के विशेष वाहन के द्वारा तिरंगे में लिपटा उनका पार्थिव शरीर ऋषिकेश स्थित उनके घर पर सैन्य सम्मान के साथ पहुँचाया गया।

शहीद का पार्थिव शरीर देर से पहुँचने के कारण अंतिम संस्कार मंगलवार को ही किया जाएगा,शहीद को अंतिम विदाई देने सीएम पुष्कर सिंह धामीं और कैबिनेट मंत्री प्रेमचन्द्र अग्रवाल की भी पहुँचने की संभावना बताई गई हैं।

Ad
Ad

दया जोशी (संपादक)

श्री केदार दर्शन

Related Articles