जम्मू-कश्मीर…. विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान, चुनाव तीन चरणों में होंगे। 18 सितंबर, 25 सितम्बर और 1 अक्टूबर को मतदान होगा, 4 अक्टूबर को होगी मतगणना

खबर शेयर करें -

देश-विदेश की खबरें
=============================
*✍️अमेरिका: विदेश मंत्री ब्लिंकन का इस्राइल दौरा आज, गाजा में युद्ध विराम-बंधकों की रिहाई के लिए बनाएंगे दबाव….*
*✍️मंकीपॉक्स : तेजी से फैल रहा एमपॉक्स, पाकिस्तान में मामला मिला, भारत अलर्ट; WHO ने संक्रमित मरीजों वाले देशों की सूची जारी की….*
*✍️अंतरिक्ष : नासा और ब्लूबर्ग समर्थिक एक संगठन अंतरिक्ष में ग्रहों को गर्म करने वाली मीथेन गैस के रिसवा का पता लगाने के लिए अपना पहला उपग्रह लॉन्च करेगा।*
*✍️संयुक्त राष्ट्र संघ : संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय ने बांग्लादेश में हुई हिंसा पर एक प्रारंभिक रिपोर्ट जारी की है, जिसमें यूएन ने कहा, सुरक्षा बलों ने स्थिति पर नियंत्रण पाने के लिए अनावश्यक और अनुपातहीन बल का प्रयोग किया। इसके मजबूत संकेत हैं, जो आगे की स्वतंत्र जांच की मांग करते हैं।*
*✍️जापान: माडिया संस्थान निक्केई एशिया का दावा है कि चीन की मछली पकड़ने वाली नाव जापान के समद्री तट पर अवैध तरीके से प्रवेश करते रहते हैं। जबकि जापानी सी फूड चीन में प्रतिबंधित है इसके बावजूद चीनी नाव जापान के अधिकार क्षेत्र वाले हिस्से में प्रवेश करती हैं।*
*✍️जम्मू-कश्मीर: विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान, चुनाव तीन चरणों में होंगे। 18 सितंबर, 25 सितम्बर और 1 अक्टूबर को मतदान होगा। 4 अक्टूबर को मतगणना होगी।*
*✍️नई दिल्ली : डॉक्टरों-अस्पताल की सुरक्षा के लिए IMA ने रखी पांच मांगें; केंद्रीय कानून बनाने की बात भी शामिल, अस्पतालों को अनिवार्य सुरक्षा अधिकार के साथ सुरक्षित क्षेत्र घोषित किया जाए। सभी अस्पतालों की सुरक्षा प्रोटोकॉल एयरपोर्ट की तरह हो। अस्पतालों में सीसीटीवी, सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की जाए।इसके अलावा, सभी अस्पतालों में रेजिडेंट डॉक्टरों के लिए सुरक्षित स्थानों और आराम करने के लिए पर्याप्त विश्राम कक्षों की व्यवस्था की भी मांग की गई है।*
*✍️उत्तर प्रदेश : इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने 2019 में हुई 69 हजार सहायक अध्यापक भर्ती के चयनित अभ्यर्थियों की सूची नए सिरे से जारी करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने 1 जून 2020 और 5 जनवरी 2022 की चयन सूचियांँ को दरकिनार कर नियमों के तहत तीन माह में नई चयन सूची बनाने के निर्देश दिए। कोर्ट के इस फैसले से राज्य सरकार को बड़ा झटका लगा है।*
*✍️नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने शुक्रवार को सचिव स्तर पर बड़ा फेरबदल किया। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी पुण्य सलिला श्रीवास्तव को नई स्वास्थ्य सचिव होंगी। राजेश कुमार सिंह को नया रक्षा सचिव नियुक्त किया गया है।*
*✍️असम: बड़े धमाके की साजिश! CM आवास और आर्मी कैंट के पास मिले बम; 24 ठिकानों को उड़ाने की मिली थी धमकी..*
*✍️नई दिल्ली : केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बंगाल के बागडोगरा और बिहार के बिहटा में 2,962 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाली हवाईअड्डा परियोजनाओं को शुक्रवार को मंजूरी दी।*
==============================
उत्तराखण्ड की खबरें
==============================
*✍️देहरादून : उत्तराखण्ड में डॉक्टरों का आज से 24 घंटे का कार्य बहिष्कार, कल दून अस्पताल में इमरजेंसी छोड़ सभी व्यवस्थाएँ लड़खड़ाईं, आज बंद रहेगी OPD, मरीजों की परेशानी बढ़ेगी।*
*✍️11 हजार फीट की ऊंचाई पर दूध-मक्खन से खेली होली: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में समुद्रतल से 11 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित दयारा बुग्याल में शुक्रवार को अंढूड़ी उत्सव (बटर फेस्टिवल) की धूम रही। उत्सव की शुरूआत सोमेश्वर देवता की डोली की पूजा-अर्चना के साथ हुई।*
*✍️देहरादून: सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड में समान नागरिक संहिता कानून लागू करने के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है। सभी औपचारिकताएंँ पूरी हो गई हैं। राज्य सरकार दिवस से पहले इसे लागू किया जाएगा*
*✍️देहरादून : अवंता समूह के कई ठिकानों पर ED का छापा, तीन राज्यों से 678 करोड़ की संपत्ति की कुर्क..*
*✍️केदारनाथ : आपदा के 15 दिन बाद पैदल मार्ग हुआ दुरुस्त, 19 किलोमीटर रास्ते की मरम्मत में जुटे थे 260 मजदूर…*

*✍️देहरादून : माैसम विभाग ने देहरादून, टिहरी, पाैड़ी , नैनीताल, बागेश्वर और चंपावत में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। शेष जनपदों के कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। आने वाले दिनों में भी प्रदेश के पर्वतीय जिलों में तेज दौर की बारिश की संभावना है। कहा, बारिश के दौरान संवेदनशील इलाकों में दिन के साथ रात को भी सतर्कता बरतें।*

Ad
Ad

दया जोशी (संपादक)

श्री केदार दर्शन

Related Articles