20 जुलाई को अखिल भारतीय उत्तराखंड महासभा मनायेगी अपना 17वां वार्षिक उत्सव


20 जुलाई को अखिल भारतीय उत्तराखंड महासभा मनायेगी अपना 17वां वार्षिक उत्सव
लखनऊ। अखिल भारतीय उत्तराखंड महासभा की महत्वपूर्ण बैठक राष्ट्रीय कार्यालय विशाल खंड 1 गोमतीनगर में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भवान सिंह रावत के द्वारा किया गया। बैठक में अखिल भारतीय उत्तराखंड महासभा के स्थापना दिवस 20 जुलाई को बडे सादगी से मनाए जाने पर जोर दिया गया। उक्त दिवस पर महासभा का स्थापना दिवस 18 प्रदेशों में एक ही दिन मनाया जाएगा। लखनऊ में होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा की तैयार करने हेतु लखनऊ जिलाध्यक्ष नारायण दत्त जोशी को अधिकृत किया गया और राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा सभी पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि आगामी 20 जुलाई के कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सभी पदाधिकारी व सदस्य तन मन धन के साथ जुटे , जिसमें प्रांतीय इकाई व लखनऊ इकाई सहयोग के साथ मिलकर कार्य करेगी।
बैठक में महासभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष हेमंत सिंह गड़िया प्रदेश संयोजक बी एस डोलिया प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र सिंह बिष्ट लखनऊ जिला संयोजक युवराज सिंह परिहार लखनऊ जनपद अध्यक्ष नारायण दत्त जोशी वरिष्ठ उपाध्यक्ष सोमेंद्र सिंह बिष्ट कोषाध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट प्रदेश इकाई के सलाहकार शैलेन्द्र सिंह रावत एवं महासभा के संगठन मंत्री हरपाल सिंह गड़िया सहित सभी पदाधिकारी, सदस्य बैठक में उपस्थित रहे और अपने महत्वपूर्ण विचार व्यक्त किए गए।



