स्वर संगम में सरस्वती पूजा का भव्य आयोजन

खबर शेयर करें -

स्वर संगम में सरस्वती पूजा का भव्य आयोजन

हल्द्वानी। स्वर संगम संगीत संस्थान हल्द्वानी द्वारा “सरस्वती पूजा संगीत संध्या -2025” का भव्य आयोजन स्वर संगम प्रांगण में किया गया।
शास्त्रीय गायन, भजन, सितार ,वायलिन ,बांसुरी व तबला वादन की एक से बढ़कर एक कलात्मक प्रस्तुतियां बाल -युवा कलाकारों द्वारा दी गयी।

दीर्घा जोशी द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना से संगीत संध्या का शुभारंभ हुआ। बाल कलाकार समूह के अयांश, विहान, ईभान, रक्षिता, यशस्वी,व प्रियल द्वारा राग देश में द्रुत एक ताल की रचना , बांसुरी में आहना, पूर्वी व हर्षित द्वारा राग नट- भैरव, देश व हंसध्वनि की अवतारणा की गयी। शास्त्रीय गायन में अंजना भट्ट व तनिष्क भट्ट द्वारा राग भूपाली व राग बिहाग, वायलिन वादन के अन्तर्गत विशेष तिवारी द्वारा वृन्दावनी सारंग, कौशल सिंह बिष्ट द्वारा राग यमन तथा मेहुल जोशी द्वारा सितार में राग भूपाली की प्रभाव शाली प्रस्तुतियां दीगयी। चंद्रादित्य सती,लोकेश जोशी ,दिव्यांशु त्रिपाठी द्वारा तबला संगति कीगयी।
हिमानी बिष्ट, कशिश पांडे व अक्षत द्वारा कर्णप्रिय भजनों की अदायगी की गयी।

संदीप सोंडी,रिजुल पांडे व रणविजय द्वारा अत्यंत कुशल तबला सोलो की प्रस्तुतियां दीगयी। आचार्य डा.मुकेश चंद्र पंत द्वारा हारमोनियम में संगति प्रदान की गयी। कार्यक्रम संचालक मोहन वीणा वादक दिनेश चंद्र पंत ने स्वर संगम संगीत संस्थान के 42वें नवीन सत्र के शुभारंभ की घोषणा की गयी।

इस अवसर पर आचार्य हरीशचंद्र पंत,पं. चन्द्र शेखर तिवारी, आचार्य मीरा पंत, विनीता पांडे, डा. मुकेश चन्द्र पंत ,श्रीमती निशा तिवारी , रिटायर्ड शिक्षिका श्रीमती भगवती धपोला,रिटायर्ड इजीनियर विद्युत विभाग श्री गिरीश चंद्र जोशी व संगीत प्रेमीजन उपस्थित थे।

Ad
Ad

दया जोशी (संपादक)

श्री केदार दर्शन

Related Articles