Nationalist Union of Journalists हरिद्वार। उत्तराखंड के मीडियाकर्मियों की प्रमुख राज्य स्तरीय पंजीकृत संस्था ‘नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स’ की हरिद्वार जनपद इकाई की एक अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विक्रम सिंह सिद्धू ने की, जबकि कुशल संचालन जिला महासचिव नवीन चंद्र पांडे द्वारा किया गया।बैठक में यूनियन की आगामी कार्ययोजनाओं का खाका तैयार करते हुए संगठन के विस्तार पर विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान सभी पत्रकार साथियों ने संगठन की एकता, सशक्तीकरण और मजबूती के लिए एकजुट होकर काम करने का दृढ़ संकल्प लिया। Nationalist Union of Journalists
Nationalist Union of Journalists पत्रकारों के हित में दो बड़े फैसले लेते हुए, जिला स्तर पर संगठन का बैंक खाता खोलने और किसी भी सदस्य के गंभीर रूप से अस्वस्थ होने पर विशेष परिस्थितियों में संगठन स्तर पर त्वरित चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने पर गंभीर मंथन किया गया। इसके अतिरिक्त, सामाजिक सरोकारों को निभाते हुए संगठन ने आगामी लोकपर्व हरेला पर व्यापक स्तर पर पौधारोपण अभियान चलाने का भी निर्णय लिया। Nationalist Union of Journalists
इस अवसर पर प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रमोद कुमार पाल ने संगठन की मजबूती और पत्रकारों की एकजुटता पर विशेष बल दिया। बैठक में वरिष्ठ पत्रकार सूर्या सिंह राणा, गणेश भट्ट, प्रभाष भटनागर, धीरेंद्र सिंह रावत, धर्मेंद्र कुमार, मुदस्सिर मसूरी, भगवती प्रसाद गोयल और त्रिलोक चंद्र भट्ट सहित कई गणमान्य मीडियाकर्मी उपस्थित रहे।

