
हल्द्वानी। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी (GEHU), हल्द्वानी के मार्केटिंग क्लब की ओर से ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्रों ने अपने इनोवेटिव बिजनेस आइडिया और उद्यमशीलता के विजन को निर्णायकों के सामने आत्मविश्वास के साथ प्रस्तुत किया।

प्रतियोगिता में विभिन्न टीमों ने अपने स्टार्टअप आइडिया की प्रस्तुति दी। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद ‘डेस्टिनिक्स’ के शोभित सिंह को विजेता घोषित किया गया। वहीं ‘V2’ की वैशाली तिवारी और विनीत फुलारा प्रथम उपविजेता तथा ‘गेम चेंजर्स’ के हरमनदीप सिंह और अपूर्व कमल द्वितीय उपविजेता रहे।
इसके अलावा ‘अरोमा तत्व’ के आशीष बंसल और सोमिल तिवारी को ‘शार्क्स चॉइस’ का खिताब दिया गया। ‘टीम बिज़नोवा’ की प्राची जोशी और मुस्कान ने ‘गेम चेंजर्स’ का खिताब हासिल किया।
कार्यक्रम के समापन पर आयोजकों ने प्रतियोगिता को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी निर्णायकों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

