

रामगढ़(नैनीताल)। मुक्तेश्वर मोटर मार्ग पर वाहन संख्या UP14 TQ 9690 टेंपो ट्रेवलर, सड़क से अनियंत्रित होकर करीब 25 मीटर नीचे खाई में जा गिरी।

दुर्घटना के समय मिनी बस में चालक सहित कुल 22 लोग (21 यात्री और 1 चालक) सवार थे।
घटना की सूचना मिलते ही डॉ0 जगदीश चंद्र एसपी नैनीताल के पर्यवेक्षण में रविकांत सेमवाल सीओ भवाली, प्रकाश सिंह मेहरा प्रभारी निरीक्षक भवाली, स्थानीय थाना पुलिस, फायर सर्विस, SDRF और स्थानीय ग्रामीणों के Joint Rescue Operation से युद्धस्तर पर राहत और बचाव कार्य चलाया जा रहा है।
अब तक कुल 22 यात्रियों को रेस्क्यू किया गया है। 14 गंभीर घायल लोगों को स्थानीय सी0एच0सी0 सेंटर में प्राथमिक उपचार देकर हाइयर सेंटर सुशील तिवारी अस्पताल रेफर किया गया है। 06 लोग सुरक्षित हैं। 01 व्यक्ति की मृत्यु हो गई है।
बस के भीतर अभी भी 01 व्यक्ति फंसा हुआ है, जिसकी स्थिति अत्यधिक नाजुक बताई जा रही है। बचाव दल द्वारा गैस कटर व अन्य उपकरणों की मदद से वाहन को काटकर फंसे हुए व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकालने के प्रयास तेजी से जारी हैं। पुलिस मौके पर मुस्तैद है।
दुर्घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया था, जिसे स्थानीय पुलिस ने अब गिरफ्तार कर लिया है।
*घायल व्यक्तियों के नाम क्रमशः(1) मनीष कुमार उम्र 25 वर्ष (2) कुo नंदिनी उम्र 22 वर्ष (3) तुषार कुमार उम्र 21 वर्ष (4) लक्ष्मी उम्र 27 वर्ष (5) मयंक उम्र 17 वर्ष (6) प्रदीप कुमार उम्र 26 वर्ष (7) कुo रितिका उम्र 23 वर्ष (8) हर्ष वर्मा उम्र 26 वर्ष (9) कुमारी पायल उम्र 22 वर्ष (10) आनंद उम्र 27 वर्ष (11) अजय उम्र 25 वर्ष (12) अंजलि उम्र 22 वर्ष (13) कुo मिस्टी उम्र 10 माह (14) यश कुमार उम्र 27 वर्ष
*सुरक्षित निकाले गए क्रमशः(1) धर्मेंद्र उम्र 24 वर्ष (2) डॉली उम्र 25 वर्ष (3)7 अंजलि उम्र 23 वर्ष (4) धीरज उम्र 25 वर्ष (5) अंकित उम्र 26 वर्ष (6) सोनिया उम्र 23 वर्ष
दुर्घटना में मृतक सुमित पाल सिंह पुत्र कनक पाल सिंह उम्र 24 वर्ष निवासी फरीदाबाद।
मुक्तेश्वर घूमने आए पर्यटकों की टैंपो ट्रैवलर खाई में गिरी, दो की मौत कई घायल मंत्री कैड़ा ने किया दुख व्यक्त
नैनीताल। उत्तराखंड के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मुक्तेश्वर घूमने आए फरीदाबाद के पर्यटकों के लिए शुक्रवार का दिन दर्दनाक हादसे में बदल गया। रामगढ़-सतबुंगा मोटर मार्ग पर दुत्कानेधार के पास पर्यटकों से भरा टैंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में दो पर्यटकों की मौके पर ही मौत होने की सूचना है, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, फरीदाबाद से 21 लोगों का दोस्तों का समूह मुक्तेश्वर घूमने आया था। शुक्रवार दोपहर वापस लौटते समय दुत्कानेधार के पास अचानक टैंपो ट्रैवलर अनियंत्रित हो गया और सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरा। वाहन के खाई में गिरते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई।
हादसे की सूचना मिलते ही मंत्री राम सिंह कैड़ा ने जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन, NDRF की टीमों को मौके पर भेजनें के निर्देश दिये! मंत्री कैड़ा ने जिलाधिकारी नैनीताल को घायलों के लिए तुरंत एम्बुलेंस भेजनें को कहा! जिसके बाद पुलिस टीम के साथ स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। रेस्क्यू टीम ने खाई में फंसे पर्यटकों को बाहर निकालकर उपचार के लिए सीएचसी रामगढ़ भेजा। मंत्री कैड़ा ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।
दुर्घटना में घायलों का चिकित्सालय में उपचार किया जा रहा है। हाल जानते हुए प्रशासन के अधिकारी।


