
काठगोदाम। नैनीताल जिले में वांछित अभियुक्तों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन प्रहार के तहत काठगोदाम पुलिस ने तीन साल पुराने मामले में एक वारंटी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहन सिंह सांगा (53) पुत्र नंदन सिंह सांगा, निवासी कैनाल रोड, दमुवाढूंगा, काठगोदाम, जनपद नैनीताल के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ फौजदारी वाद संख्या 5298/2022 और मुकदमा अपराध संख्या 83/2021 में धारा 420 भारतीय दंड संहिता (भादवि) के तहत मामला दर्ज है। संबंधित मामले में जारी वारंट के आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया।
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में की गई। पुलिस का कहना है कि जिले में वांछित अभियुक्तों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।
पुलिस टीम में शामिल रहे:
* अपर उप निरीक्षक हेमंती मेहता
* कांस्टेबल करतार सिंह
* कांस्टेबल मोहन चंद्र जोशी


