
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत प्रतिरक्षण कार्यक्रम का प्रशिक्षण शुरू
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत प्रतिरक्षण कार्यक्रम के सुदृढ़ीकरण हेतु जनपद उधम सिंह नगर में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 12 अक्टूबर से 02 नवंबर 2026 तक मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय, रुद्रपुर में आयोजित किया जा रहा है।
प्रशिक्षण में सभी ए एन एम को एच एम आई एस, जननी, यू विन तथा अन्य पोर्टलों एवं एप्लीकेशन के बारे में विस्तृत जानकारी दी जा रही है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस.के. गोस्वामी ने बताया कि प्रतिरक्षण कार्यक्रम को और अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बनाने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को इन डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रशिक्षित किया जा रहा है। इससे टीकाकरण डेटा की सटीक एंट्री, वैक्सीन स्टॉक का बेहतर प्रबंधन और लाभार्थियों की ट्रैकिंग सुनिश्चित हो सकेगी। विभाग का उद्देश्य है कि जनपद में शत-प्रतिशत टीकाकरण लक्ष्य को प्राप्त किया जाए और कोई भी बच्चा व गर्भवती महिला टीकाकरण से वंचित न रहे।
प्रशिक्षण कार्यक्रम चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, जनपद उधम सिंह नगर द्वारा आयोजित किया जा रहा है।
प्रशिक्षण मे एसीएमओ डॉ डी पी सिंह, डॉ. हरीश पांडे, डीपीएम हिमांशु मुश्युनी, प्रदीप महर, नन्दलाल, चाँद मियां, ए. एन. एम. पूजा अरोड़ा, संतोष, रेखा, मीना, चंचल, गीता, मिथिलेश, शीला, रीना, नूतन आदि उपस्थित रहे।


