
नैनीताल। जनपद में वांछित एवं फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन प्रहार के तहत चोरगलिया पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने चोरी के मुकदमे में न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट (NBW) के अनुपालन में एक वारंटी को गिरफ्तार किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के दिशा-निर्देशन तथा थानाध्यक्ष चोरगलिया तारा सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्तों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में 17 अक्टूबर 2026 को चोरगलिया पुलिस टीम ने हल्द्वानी न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट पर कार्रवाई करते हुए फौजदारी वाद संख्या 347/2022, मुकदमा अपराध संख्या 81/2021, धारा 379 भादवि (चोरी) से संबंधित वारंटी दीपक परगाई (30 वर्ष), पुत्र बंशीधर परगाई, निवासी मदनपुर, थाना चोरगलिया, जनपद नैनीताल को उसके घर पर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस टीम में शामिल रहे:
- अ0उ0नि0 मनजीत सिंह
- कांस्टेबल चन्दन सिंह
पुलिस की इस कार्रवाई को ऑपरेशन प्रहार के तहत वांछित वारंटियों की गिरफ्तारी के अभियान का हिस्सा बताया गया है।
मीडिया सेल, जनपद नैनीताल।


