

काशीपुर । साइबर ठगों ने व्हाट्सएप पर एपीके फाइल का लिंक भेजकर एक युवती के बैंक खाते से 72 हजार 600 रुपये निकाल लिए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, रामनगर रोड स्थित प्रतापपुर की देवस्थली सोसाइटी निवासी ममता मिश्रा पुत्री कृपा शंकर मिश्रा ने तहरीर देकर बताया कि 25 सितंबर को दोपहर उनके व्हाट्सएप नंबर पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने एपीके फाइल का लिंक भेजा था। इसके बाद साइबर ठगी कर उनके यस बैंक खाते से ऑनलाइन 72 हजार 600 रुपये निकाल लिए गए।
पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर साइबर ठगों का पता लगाने में जुटी है।


