सिलेंडर में आग लगने से 3 साल की बच्ची समेत 6 झुलसे

Ad
खबर शेयर करें -

सिलेंडर में आग लगने से 3 साल की बच्ची समेत 6 झुलसे

बागेश्वर(उत्तराखंड) : कोतवाली पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत जीतनगर मंडलसेरा में किराये में रह रहे एक व्यक्ति के घर में लीकेज सिलेंडर ने आग पकड़ ली। इस हादसे में एक बच्ची समेत छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को आसपास के लोगों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उपचार के बाद चार लोगों को छुट्टी दे दी है, जबकि दो का इलाज चल रहा है। घटना में किचन में रखा सामान भी जल गया है।

जिला अस्पताल में भर्ती पीड़ितों से मिली जानकारी के अनुसार जीतनगर निवासी गोविंद राम के घर में अनिल कुमार किराये पर परिवार के साथ रहता है। आज सुबह करीब साढ़े नौ बजे उनका सिलेंडर खत्म हो गया। उन्होंने घर के अंदर रखा दूसरा सिलेंडर बदलने के लिए निकाला। जैसे ही उन्होंने सिलेंडर की सील खोली गैस रिसने लगी। परिजनों ने उसे बंद करने का प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हुए। इसी दौरान सिलेंडर ने आग पकड़ ली।

इस हादसे में किरायेदार अनिल कुमार, उनकी पत्नी रूपा देवी, भांजा राहुल कुमार व बेटी तीन साल प्रगति के अलावा भवन स्वामी 65 साल गोविंद लाल पत्नी आनंदी देवी व 24 साल की बेटी तारा देवी झुलस गए। पीड़ितों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे। उन्होंने घायलों को किसी तरह बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद कोतवाल कैलाश नेगी भी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को जिला अस्पताल भर्ती किया गया। उपचार के बाद चार लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया है, जबकि गोविंद लाल व प्रगति को भर्ती किया। डॉक्टरों के अनुसार सभी घायल खतरे से बाहर हैं।

Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
Ad

दया जोशी (संपादक)

श्री केदार दर्शन

Related Articles