दिल्ली से शव लेकर आ रही एंबुलेंस खाई में गिरी, 1 की मौत 3 घायल

खबर शेयर करें -

दिल्ली से शव लेकर आ रही एंबुलेंस खाई में गिरी, 1 की मौत 3 घायल

अल्मोड़ा। लमगड़ा में बारिश के कारण सड़क धंस जाने से एंबुलेंस अनियंत्रित होकर करीब 150 फीट गहरी खाई में गिरी। इस हादसे में 1 की मृत्यु हुई है, अन्य तीन लोगों का इलाज चल रहा है। दिल्ली से शव लेकर अल्मोड़ा जिले के लमगड़ा के बमनसाल गांव जा रही एंबुलेंस बारिश के कारण दुर्घटना ग्रस्त हो गई. लमगड़ा के पास एंबुलेंस 150 फीट गहरी खाई में गिर गई. हादसे में एक की मौत और तीन लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा जनपद में स्थित बमनसाल गांव के भुवन चंद उप्रेती (54) का इलाज दिल्ली के एक अस्पताल में चल रहा था। बीते बृहस्पतिवार की शाम को इलाज के दौरान उनकी अस्पताल में मृत्यु हो गई। मृतक भुवन चंद उप्रेती उत्तरप्रदेश के बरेली में आबकारी विभाग के अधिकारी थे।

बीते शुक्रवार को मृतक की पत्नी गंगा उप्रेती के साथ रमा तिवारी, बहनोई विनोद कुमार भट्ट उनके शव को एंबुलेंस के जरिए बमनसाल गांव ला रहे थे।
उनकी एंबुलेंस करीब दोपहर 12 बजे लमगड़ा के पास पहुंची, लेकिन लमगड़ा में बारिश के कारण सड़क धंस जाने से एंबुलेंस अनियंत्रित होकर करीब 150 फीट गहरी खाई में जा गिरी। रमा तिवारी, चालक सुनील कुमार तथा विनोद कुमार भट्ट (47) घायल हो गए।
एंबुलेंस को खाई में गिरता देख स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस प्रशासन को इसकी जानकारी दी। मौके पर टीम ने घायलों को रेस्क्यू किया, और अस्पताल पहुँचाया. सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अल्मोड़ा रेफर किया गया, लेकिन हादसे में बुरी तरह घायल 50 वर्षीय विनोद कुमार भट्ट, निवासी ग्राम जेठिया, नैनीताल और हाल निवासी लाडो सराय दिल्ली की मौत हो गई। एंबुलेंस चालक और 2 अन्य घायलों का इलाज चल रहा है।

Ad
Ad
Ad

दया जोशी (संपादक)

श्री केदार दर्शन

Related Articles