हरेला पर्व के अवसर पर प्रदेश भर में 50 लाख पौधों का रोपण किया जाएगा- संजीव सिंह

खबर शेयर करें -

“पर्यावरण की रखवाली, घर-घर हरियाली, लाए समृद्धि और खुशहाली”

किच्छा। उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला के पावन अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता व समाजसेवी संजीव कुमार सिंह ने सभी क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं देते हुए आंगनबाड़ी केंद्र खुरपिया, किशनपुर व पंतपुरा मंदिर में वृक्षारोपण किया तथा लोगों को पौधे वितरित किये।

श्री सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी से “एक पेड़ माँ के नाम” लगाने तथा हरेला पर हमारे जीवन में सुख-समृद्धि सामाजिक सद्भाव का संचार करने के साथ ही हमें प्रकृति से जोड़ने का संदेश देते हुए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का आह्वान किया है। संजीव कुमार सिंह ने कहा कि गंगा और यमुना की गोद में बसे उत्तराखंड राज्य को प्रकृति का आशीर्वाद प्राप्त है।

उत्तराखंड सरकार ने हरेला पर्व को मानने की थीम “पर्यावरण की रखवाली, घर-घर हरियाली, लाए समृद्धि और खुशहाली” रखी है। राज्य सरकार ने हरेला पर्व के अवसर पर प्रदेश भर में बृहद स्तर पर वृक्षारोपण करने का लक्ष्य रखा है। जिसके तहत हरेला पर्व के अवसर पर प्रदेश भर में 50 लाख पौधों का रोपण किया जाएगा।

पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान योगेन्द्र कश्यप , देवेन्द्र शर्मा, तेजू बिष्ट, मनोज गुप्ता, दर्शन सिंह हिंदुस्तानी, विशाल चौहान, मोहन कोली, कमलेश दुबे, सुशील तिवारी, संजय यादव, भोला शाह, सुचित्रा सक्सेना, रोशनी, मुन्नी देवी, सारिका, प्रवीन, ललिता, दीपा, हेमलता, प्रमिला, रामवती जी, सुनीता, चंद्रकांता, जानकी देवी, पार्वती, मीना, महारानी, जावित्री देवी इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

Ad
Ad

दया जोशी (संपादक)

श्री केदार दर्शन

Related Articles