कुमाऊनी दैनिक पंचांग/राशिफल

Ad
खबर शेयर करें -

कुमाऊनी दैनिक पंचांग/राशिफल

*28 पैट (गते) चैत्र, वृहस्पतिवार
*10अप्रैल 2025
*आप सभी को नमस्कार🙏
*विक्रम संवत-2082
*शक संवत – 1947
*सिद्धार्थी नाम संवत्सर
*सूर्य उत्तरायण- बसंत ऋतु
*चैत शुक्ल पक्ष
*तिथि त्रियोदशी रात 1:01 तक तत्पश्चात चतुर्दशी
*नक्षत्र पूर्वा फाल्गुनी
*योग वृद्धि
*राहुकाल मध्याह्न 1:30 से अपराह्न 3:00 तक।
*सूर्योदय- 5 :54
*सूर्यास्त- 6 :31
*दिशाशूल दक्षिण
*चैत-मासफल
*इस माह ओलावृष्टि और अग्निकांड की संभावना। *अकाल की स्थिति, अनाज मूंगफली और तेल के दाम में अस्थिरता रहेगी।
••••••••••••••••••••••••••••••••
*चैत्र माह के मुख्य पर्व
*14 मार्च-मीन संक्रान्ति ( देली पूजन संक्रांति) चैत्र प्रारंभ।पर्व कि फाल्गुनी पूर्णमासी
*15 मार्च छलड़ी
*16 मार्च होली का टीका
*17 मार्च मासिक संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत।
*22 मार्च शीतलाष्टमी
*25 मार्च पापमोचनी एकादशी व्रत स्मार्त ।
*26 मार्च पापमोचनी एकादशी व्रत वैष्णव।
*27 मार्च प्रदोष व्रत-शिवरात्रि व्रत
*29 मार्च श्राद्ध और स्नान, दान की पूर्णवत्सरी अमावस्या
*30 मार्च चैत्र नवरात्रि शुरु नवसंवत्सर
*1अप्रैल मासिक वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत।
*5 अप्रैल महाष्टमी ।
*6अप्रैल रामनवमी
*8 अप्रैल कामदा एकादशी व्रत सभी का।
*10 अप्रैल प्रदोष व्रत।
*12 अप्रैल पर्व और व्रत महाचैत्री पूर्णमासी
*13 अप्रैल-मासान्त चैत्र लास्ट पैट
••••••••••••••••••••••••••••••••
*चैत्र में मुहूर्त
*विवाह मुहूर्त
•••••••••••••••••••••••••••••••
*जनेऊ (यज्ञोपवित)2,7,9 अप्रैल
••••••••••••••••••••••••••••••
*गृहप्रवेश मुहूर्त
•••••••••••••••••••••••••••••••••
*खड़सिल नींवपूजन मुहूर्त
——————————————
*व्यापार मुहूर्त, 2,3,7,10 अप्रैल
*वाहन/मशीनरी खरीदारी मुहूर्त
*2 अप्रैल
~~~~~~~~~~~~~~~~*इस माह पंचक-26 मार्च अपराह्न 3:13 से 30 मार्च का अपराह्न 4:35 तक रहेंगे
*संवत्सर फल *सिद्धार्थी नाम संवत्सर है
*साल धन-धान्य खूब होगा, राजभय अग्निभय के साथ चोरी तस्करी बढली व्यापार में जमाखोरी बढ़लि गैरस व रस पदारथों में कमी।
*अभिजित-मुहूर्त
*अपराह्न 11:47 से 12:37
*प्रदोष व्रत व्यापार मुहूर्त
*चंद्रमा का राशि प्रवेश सिंह, सायं 7:04 से कन्या में। ~~~~~~~~~~~~~~~~
*संक्षिप्त पंचांग
*29 पैट (गते) चैत
*11अप्रैल, 2025, शुक्रवार
*चैत्र शुक्ल पक्ष रात 3:22 तक
चतुर्दशी तत्पश्चात पूर्णमासी
*नक्षत्र-उत्तरा फाल्गुनी
*योग- ध्रुव
*भद्रा-रात 3:22 से शनिवार अपराह्न 4:36 तक

(पंचांग श्री रामदत्त जी पातड़ अनुसार है)
**************************

आज का राशिफल

मेष राशि :- कार्यस्थल पर आ रही समस्या के निदान के लिए कार्यस्थल पर वास्तु अनुरूप परिवर्तन करें,तुरंत लाभ होगा।हवाई यात्रा के योग बन रहे हैं।पारमार्थिक कार्यों में शामिल होंगे।

वृषभ राशि :- बेहतर उन्नति के लिए अपने व्यवहार और कार्य प्रणाली में बदलाव की जरूरत है।एक समय पर एक ही काम करें।अधिकारी वर्ग प्रभावित होगा।विद्युत उपकरण खरीद सकते हैं।

मिथुन राशि :- आपके लिए समय अनुकूल है।आज के दिन आप के कार्यों में गति आएगी।मन प्रसन्न रहेगा।प्रेम प्रसंगों में सफलता मिल सकती है।पारिवारिक सहयोग मिलेगा।समय रहते जरूरी कार्य पूर्ण करें।

कर्क राशि :- आज आपकी सफलता के पीछे आपके परिश्रम के साथ कई लोगों की दुआ भी है।स्वास्थ्य पर धन खर्च होगा।पारिवारिक आयोजन से दूरियां मिट सकती है।शत्रु वर्ग सक्रिय होगा।

सिंह राशि :- आज कानूनी अड़चनें आ सकती हैं।किसी बात से बेचैन रहेंगे।तेल व्यापारी आज ज्यादा मुनाफा कमा सकेंगे।विदेश जाने के योग हैं।नया व्यापार शुरू हो पाएगा।

कन्या राशि :- जीवन बहुत छोटा है,समय रहते अपनी गलतियों को सुधारें।कई दिनों से अटके मसले आज सुलझ सकते हैं।किसी प्रभावकारी व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है।

तुला राशि :- आज चिंता त्यागें,जो होगा अच्छा होगा।व्यर्थ सोचना बंद करें।आप के वाक्चातुर्य से कार्य बन जाएंगे।आपके शत्रु नुकसान पहुंचा सकते हैं,सतर्क रहें।हनुमानजी की सेवा से लाभ होगा।

वृश्चिक राशि :- आज पड़ोसियों से विवाद हो सकता है।स्वास्थ्य में सुधार के लिए डॉक्टर बदलना पड़ सकता है।मौजमस्ती पर धन खर्च होगा।उपहार मिल सकते हैं।लोगों से संपर्क बढ़ेगा। वाहन सुख संभव है।

धनु राशि :- आज समय की अस्थिरता से परेशान रहेंगे।पारिवार में आई समस्या का निदान होगा।रंगमंच से जुड़े जातकों के मान सम्मान में वृद्धि होगी।कार्यस्थल पर खुशनुमा माहौल रहेगा।धन प्राप्ति के योग हैं।

मकर राशि :- आज किसी अनजान पर भरोसा न करें।आज भी कार्य पूरे नहीं हो पाएंगे।खानपान पर पूर्ण नियंत्रण रखें।अकस्मात आए खर्च से बजट प्रभावित होगा।किसी से अकारण विवाद हो सकता है।

कुंभ राशि :- आज व्यापारिक उन्नति के अवसर मिलेंगे।कार्यों में आ रही परेशानी से सहज ही निकल जाएंगे।बर्तन व्यापारियों के लिए समय उपयुक्त है।परोपकारी बनें।

मीन राशि :- आज धैर्य रखें,जल्दबाजी में नुकसान हो सकता है।कानूनी कार्यों में उलझ सकते हैं।मामूली बात पर विवाद संभव है।भाई बहनों के साथ समय व्यतीत होगा

आपका दिन मंगलमय हो 🙏

Ad Ad Ad Ad
Ad
Ad

दया जोशी (संपादक)

श्री केदार दर्शन

Related Articles