केंद्र सरकार का करोड़पति मंत्रीमंडल- मंत्रिमंडल में 99 फीसदी मंत्री करोड़पति

खबर शेयर करें -

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीसरी सरकार के मंत्रियों ने शपथ ले ली है और अपना कामकाज भी संभाल लिया है। यह रपट मंत्रियों द्वारा तैयार की गए शपथपत्र के आधार पर एसोसिएशन फार डेमोक्रेटिक रिफार्म्स (एडीआर) तैयार की गई है।
केन्द्र में एनडीए सरकार के 71 मंत्रियों में से 99 फीसद मंत्री करोड़पति
रपट में बताया गया है कि इस बार केंद्र सरकार ने जिन चेहरों को मंत्री पद दिया है। उनमें 99 फीसद करोड़पति मंत्री है और इन मंत्रियों की औसत संपत्ति का आंकलन 107.94 करोड़ रुपए किया गया है। इस रपट के मुताबिक, नई सरकार के 71 मंत्रियों में से 70 मंत्री करोड़पति हैं। अधिकतम संपत्ति घोषित करने वाले छह मंत्रियों ने अपनी औसतन संपत्ति सौ करोड़ रुपए से अधिक घोषित की है। इनमें गठबंधन के नेता सबसे ऊपर है। सबसे अमीर मंत्रियों में आंध्र प्रदेश के गुंटूर के टीडीपी सांसद डा चंद्रशेखर इनकी कुल संपत्ति 5705 करोड़ से अधिक है, वहीं इनकी देनदारी भी सबसे अधिक है। इन पर 1038 करोड़ का कर्जा। इसके बाद भाजपा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया 424 करोड़, एचडी कुमार स्वामी 217 करोड़, अश्वनी वैष्णव 144 करोड़, राव इंद्रजीत सिंह 121 करोड़ और पीयूष गोयल 110 करोड़ की कुल संपत्ति के मालिक हैं।

मंत्रिमंडल में 71 में से 28 मंत्रियों पर हैं आपराधिक मामले

रपट के मुताबिक, 19 मंत्रियों द्वारा घोषित गंभीर आपराधिक मामले घोषित किए हैं, इनमें हत्या का प्रयास, अपहरण, महिलाओं के ऊपर अत्याचार जैसे विभिन्न मामले शामिल हैं। इसी प्रकार हत्या के प्रयास के मामले दो मंत्रियों ने नाम घोषित किए है, ये दोनों ही मंत्री पश्चिम बंगाल राज्य से संबंधित है। पांच मंत्री ऐसे हैं, जिन पर महिला अपराध से संबंधित ओर आठ मंत्रियों पर भड़काऊ भाषण देने से संबंधित मामले हैं।

Ad
Ad

दया जोशी (संपादक)

श्री केदार दर्शन

Related Articles